फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dharampal STF caught a reward of 5 thousand absconding for 38 years

38 साल से फरार 5 हजार का ईनामी बदमाश चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

Sat, 22 Oct 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dharampal STF caught a reward of 5 thousand absconding for 38 years
38 साल से फरार 5 हजार का ईनामी धर्मपाल एसटीएफ ने दबोचा
विज्ञापन

1985 से थी पुलिस को तलाश, फरीदाबाद से काबू कर राजस्थान पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने करीब 38 साल से पुलिस पकड़ से दूर चल रहे सोनीपत के बदमाश धर्मपाल को फरीदाबाद से दबोचकर राजस्थान पुलिस को सौंप दिया है। राजस्थान पुलिस ने इसे ईनामी घोषित कर रखा है।

स्पेशल टास्क फोर्स के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार और उपपुलिस अधीक्षक बहादुरगढ़ सुरेंद्र कुमार के निर्देशन में कार्य करते हुए बहादुरगढ़ एसटीएफ इंस्पेक्टर विवेक मलिक की टीम ने ये कार्रवाई की है। टीम ने अतिवांछित अपराधी और राजस्थान पुलिस द्वारा पांच हजार के इनामी बदमाश धर्मपाल पुत्र होशियार सिंह वासी महमुदपुर थाना गन्नोर जिला सोनीपत को फरीदाबाद से काबू किया है। पुलिस के अनुसार वांटेड धर्मपाल 1985 में ट्रक ड्राइवर था और एक ट्रक जवाहर नगर जयपुर से 185 बोरी सरसों भरकर चला था। आरोपी ने ट्रक मालिक जगदीश वासी गुमड़ सोनीपत के साथ मिलकर बेच दी और खाली ट्रक को लावारिस छोड़ दिया था। आरोपी धर्मपाल लगभग 38 वर्ष (1985 से) से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। धर्मपाल को काबू करके आगामी कार्यवाही के लिए ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर राजस्थान की टीम के हवाले किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना जवाहरनगर जिला जयपुर राजस्थान में केस दर्ज है।
विज्ञापन

-फोटो 8 : एसटीएफ की पकड़ में बदमाश धर्मपाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed