फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dhanteras brings wealth to the market, with turnover of Rs 70 crore.

Jhajjar-Bahadurgarh News: धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा, 70 करोड़ का हुआ कारोबार

Sun, 19 Oct 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 19 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras brings wealth to the market, with turnover of Rs 70 crore.
-फोटो 56 : बर्तन की दुकान पर खरीदारी करती महिला। संवाद
बहादुरगढ़। धनतेरस के दिन बाजार में जमकर खरीदारी हुई। सराफा बाजार भी चमक उठा। इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम के साथ कार, मोटरसाइकिल और स्कूटी की खरीदारी भी हुई। सुबह से देर रात तक बाजारों में रौनक रही। देर शाम तक अनुमानित 70 करोड़ का कारोबार हो चुका था।
विज्ञापन

शनिवार को बहादुरगढ़ में दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। बर्तन भंडारों, सराफा व इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर खूब खरीदारी हुई। परंपरा अनुसार धनतेरस पर लक्ष्मी के आगमन को लेकर नए बर्तन व नई वस्तुएं खरीदीं गईं। बर्तनों और सराफा की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ कहीं ज्यादा रही।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित जैन बर्तन भंडार के मालिक सुधीर जैन ने बताया कि धनतेरस पर ग्राहकों की काफी भीड़ बाजार में रही। ग्राहकों ने पीतल व कांस्य के बर्तनों को अहमियत दी। इसके अलावा बड़े बर्तनों की खरीददारी ज्यादा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर लगे हैं मिट्टी के गणेश-लक्ष्मी के स्टॉल

शहर में जगह-जगह मिट्टी के गणेश-लक्ष्मी, कुल्हड़, दीपक के स्टॉल लगे हुए हैं। रोशनी के लिए विभिन्न तरह की मोमबत्तियां भी हर वैरायटी में उपलब्ध हैं। दीपावली के बाद विश्वकर्मा दिवस व भाई-बहन के प्रेम का पवित्र भैया दूज पर्व मनाया जाएगा।
135 वाहनों की दी गईं डिलिवरी
दुपहिया वाहन शोरूम संचालक नरेश राठी ने बताया कि शहर में अलग-अलग शोरूम से 135 दुपहिया वाहनों की डिलिवरी लोगों द्वारा ली गई। बाजार में महंगाई का कोई असर नजर नहीं आया। एमआइई स्थित कार शोरूम के मैनेजर देवेंद्र ने बताया कि धनतेरस पर लोगों द्वारा बुक कराई गई गाड़ियों की डिलिवरी ली गई। उनके यहां से लोगों ने 22 वाहनों की डिलिवरी ली और 13 नए वाहन खरीदे गए।




खूब बिके चांदी के सिक्के और गणेश लक्ष्मी की मूर्ति : जगदीश

मुख्य बाजार स्थित जेके ज्वेलर्स के संचालक जगदीश एलाबादी ने बताया कि धनतेरस पर्व पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। चांदी के सिक्के, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां खूब खरीदी गई। बाजारों में काफी भीड़भाड़ रही। पर्व पर अच्छा कारोबार हुआ। उम्मीद है कि दीपावली पर भी लोग इसी तरह खरीदारी करेंगे।

-फोटो 56 : बर्तन की दुकान पर खरीदारी करती महिला। संवाद

-फोटो 56 : बर्तन की दुकान पर खरीदारी करती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed