फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   dhankhar, site seen, mistr

कृषि मंत्री ने किया दुनिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील का दौरा

Fri, 29 Apr 2016 02:14 AM IST
jhajjar
jhajjar Updated Fri, 29 Apr 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
dhankhar, site seen, mistr
झील को देखते कृषिमंत्री - फोटो : bureau
हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़  ने प्रतिनिधि मंडल के साथ मिस्र में सबसे ऊंचे बांध का दौरा किया और वहां की स्थिति के बारे में जानकारी ली। डैम के चेयरमैन अहमद फोदे ने हरियाणा के सिंचाई मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को डैम के बारे जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने ओपी धनखड़ को बताया कि असवान डैम के पीछे बनी नासिर झील संसार की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है जिसमें भाखड़ा डैम के पीछे बनी गोविंद सागर झील से अठारह गुना अधिक पानी समाया रहता है। इसमें 1070 लाख एकड़ फीट पानी रहता है। जो कि अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। खास बात यह है कि इसका क्षेत्रफल 5052 वर्ग किमी है। असवान उच्च डैम ने 1970 में चालू होने के बाद मिस्र का दुख कही जाने वाली नील नदी को सुख की नदी में बदल दिया है।
विज्ञापन


प्रारंभ में यहां डैम 1902 मे बनाया गया, जिसकी क्षमता कम थी। उच्च डैम 4 किमी लंबा और 111 किमी ऊंचा बना है। परंतु पर्वतीय क्षेत्र होने के कारण 183 मीटर की गहराई का लाभ लेता है । मिस्र की कुल जरूरत की आधी बिजली की आपूर्ति इसी डैम से होती है। जो कि बड़ी बात है। मिस्र इस डैम से के पानी से 33600 वर्ग किमी की सिंचाई करता है। प्रतिनिधिमंडल में ओमप्रकाश यादव, रवींद्र मच्छरौली, अतिरिक्त मुख्य सचिव रामनिवास, प्रमुख अभियंता अनिल गुप्ता, मुख्य अभियंता राजीव बंसल, सुरेश कुमार यादव व अभिनव बालियान ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed