फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dhankhar fulfills what he says: Rajnath Singh

धनखड़ जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं : राजनाथ सिंह

Sun, 29 Sep 2024 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 29 Sep 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Dhankhar fulfills what he says: Rajnath Singh
फोटो 76 : पाटोदा रैली में विजयी चिन्ह बनाते केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा प्रत्याशी ओपी धन
झज्जर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ओमप्रकाश धनखड़ की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे किसान हितों के लिए ईमानदारी और समर्पण भाव के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धनखड़ जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। उन्होंने धनखड़ को एक विश्वसनीय और ईमानदार नेता के रूप में प्रस्तुत करते हुए उनकी 30-35 वर्षों की सेवा को सराहा। वह शनिवार को बादली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धनखड़ के समर्थन में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित कर रहे थे। विधायक महंत बालकनाथ ने कहा कि आप भाजपा की सरकार बनाएं। इसके लिए जरूरी है कि आप ओमप्रकाश धनखड़ को जिताएं।
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर खराब होने के बावजूद बादली पहुंचे रक्षा मंत्री : धनखड़
बादली से प्रत्याशी ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आभारी हैं। धनखड़ ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि राजनाथ सिंह के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी, लेकिन फिर भी रक्षामंत्री ने सड़क मार्ग से बादली पहुंचने का फैसला किया। इस अद्वितीय समर्पण के लिए धनखड़ ने राजनाथ सिंह का अभिनंदन किया और उपस्थित जनसमूह से तालियों के साथ उनका स्वागत करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर दिनेश शास्त्री, जिला अध्यक्ष राजपाल शर्मा, विनोद चौहान, आनंद सागर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed