फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dhaba owner, ex-army man, shot customer in the forehead during altercation

Jhajjar-Bahadurgarh News: कहासुनी में ढाबा मालिक पूर्व सैनिक ने ग्राहक को माथे पर मारी गोली

Wed, 19 Nov 2025 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 19 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Dhaba owner, ex-army man, shot customer in the forehead during altercation
बादली। गांव पाहसौर में देर रात एक ढाबे पर हुई कहासुनी में ढाबा मालिक (पूर्व सैनिक) ने एक ग्राहक के माथे पर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव रायपुर निवासी विकास के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

वह हत्या के मामले में जमानत पर आया हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भिजवाया।
पुलिस ने ढाबा मालिक के खिलाफ हत्या करने के संबंध में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। हादसे के बाद ढाबा मालिक मौके से फरार है। मृतक 32 वर्षीय विकास अपने दो दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो से झज्जर-बादली रोड पर बने वेयर हाउस के बाहर ढाबे पर खाना के लिए रुका था।
विज्ञापन

विकास शराब के नशे में था और ढाबे पर शराब पीने की जिद कर रहा था। रात होने पर ढाबा मालिक प्रदीप ने खाना खिलाने के बाद शराब के लिए मना कर दिया। इसी बीच ढाबा मालिक प्रदीप के साथ विकास की कहासुनी हो गई। कहासुनी में प्रदीप ने लाइसेंसी पिस्तौल निकाल कर विकास पर गोली दाग दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली विकास के माथे पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगते ही विकास के दोनों दोस्त मौके से भाग गए और ढाबा मालिक भी फरार हो गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर ढाबा मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

ढाबा मालिक प्रदीप की तलाश जारी है। फिलहाल मृतक विकास के भाई सोमबीर की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed