{"_id":"65df9bd71b78aace050f73a7","slug":"dewarkhana-residents-troubled-by-drainage-problem-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105849-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जलनिकासी की समस्या से देवरखानावासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जलनिकासी की समस्या से देवरखानावासी परेशान
Thu, 29 Feb 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
देवरखाना में सड़क पर भरा गंदा पानी।
बादली। क्षेत्र के देवरखाना गांव से गंदे पानी की निकासी न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की कई प्रमुख गलियों में जहां गंदा पानी भरा रहता है। गांव के प्रमुख चौक पर तो हाल ही बेहाल हो गया है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग उठाई है।
कई दिनों से देवरखाना गांव के मुख्य चौराहे पर एक गली में पानी भरा है। गली में भरा यह पानी अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से जल्द ही पानी निकासी की गुहर लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के प्रमुख चौराहे पर समस्या ही समस्या है। ग्रामीणों को पैर रखकर निकलने का रास्ता भी नहीं मिल रहा, जबकि इस एकमात्र मुख्य चौराहा से प्रत्येक ग्रामीण का निकलना होता है। दर्जनों स्कूली बसों में सैकड़ों स्कूली बच्चे इसी चौराहे से अपनी बसें पकड़ते हैं। इतना ही नहीं ग्रामीणों एवं महिलाओं को काम काज के लिए और खेतों आदि में जाने के लिए यह एकमात्र रास्ता है जोकि इन दिनों नालों की सफाई न होने के कारण गंदे पानी से लबालब है। नाले से पानी निकासी न होने के कारण गांव भर का गंदा पानी चौराहे के पास गली में जमा हो गया है। गली में जलभराव होने के कारण अब ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द ही नालों की सफाई करवाए जाने की मांग की है क्योंकि पानी भराव होने का प्रमुख कारण नालों की सफाई न होना है।