फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Devotees took prasad at Baba Gorakhnath's Bhandara

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाबा गोरखनाथ के भंडारे में श्रद्धालुओं ने छका प्रसाद

Mon, 08 Dec 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 08 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Devotees took prasad at Baba Gorakhnath's Bhandara
-फोटो 58 : कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालु व मौजूद आयोजक। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। शहर के लाइनपार में निजामपुर रोड, बिहारी कॉलोनी मे निक्का बाबा दा डेरा संस्था द्वारा बाबा गोरखनाथ के भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हर्ष महाराज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद पंकज कुमार ने की। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

हर्ष महाराज, शिक्षाविद पंकज कुमार, प्रधान ओमबीर छिकारा ने कहा कि सच्चे मन से बाबा गोरखनाथ की पूजा और स्मरण करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। संकट दूर होते हैं क्योंकि उन्हें सिद्ध पुरुष और भगवान शिव का अवतार माना जाता है। भक्त गोरखनाथ की चालीसा का पाठ करते हैं और मंत्रों का जाप करते हैं, जिससे उन्हें आध्यात्मिक शक्ति और सभी इच्छाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन

हर्ष महाराज ने कहा कि गोरखनाथ को अलौकिक शक्तियों (सिद्धियों) से युक्त माना जाता है जो चमत्कार कर सकते हैं जैसे हवा में तैरना और पुनर्जीवन। उन्होंने कहा कि उन्हें परमेश्वर का अवतार और सिद्धों के गुरु के रूप में देखा जाता है, जो भक्तों के दुख हरते हैं और उन्हें ज्ञान प्रदान करते हैं। इस मौके पर कार्तिक, सागर, मंदीप, आकाश, कपिल राठी, मोनू निज़ामपुर, राहुप रोहिल्ला, कुलविंद्र, सुनीता, पूनम, श्वेता, रेशम, ख़ुशी, नीलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed