{"_id":"6aa85a3af4158fe51d041ba8","slug":"devotees-swayed-to-the-bhajan-gajanand-ji-please-grace-my-home-with-your-presence-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-139935-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: घर में पधारों गजानंद जी मेरे घर में पधारों भजन पर झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: घर में पधारों गजानंद जी मेरे घर में पधारों भजन पर झूमे भक्त
Tue, 15 Sep 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। शहर में सोमवार को गणेश चतुर्थी की धूम रही। शहरवासियों में गणेश चतुर्थी को लेकर विशेष उत्साह दिखा। वही श्रद्धालुओं ने गणपतिजी की प्रतिमा का श्रृंगार कर विधिविधान से पूजा-अर्चना की।
प्रत्येक वर्ष की भांति हरिपुरा मोहल्ला स्थित श्री राम मंदिर के पास मुलतान सेवा सभा के पूर्व वरिष्ठ उपप्रधान जगदीश गेरा के निवास पर गणेशजी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की। दुर्गा मंदिर के पंडित मीनू शर्मा ने विधिवत पूजन कराया। इससे पूर्व गणेशजी की प्रतिमा की पैदल शोभायात्रा निकाली गई। जगदीश गेरा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सर्व कल्याण के लिए गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाता हैं। गणेश महोत्सव तक सायं महिला भजन मंडली एवं भक्तजनों के द्वारा भजन कीर्तन किया जाता है। इस मौके पर श्याम लाल गेरा, राधेश्याम भाटिया, मनोज चुघ, सुनील चुघ, शिखा चुघ, पिंकी चूघ, प्राची चुग, एकता गेरा,आशा कक्कड़, ज्योति गेरा, सुनीता गेरा, सुनीता कक्कड़, सरोज नागपाल, सुषमा गाबा, सुरभि संगीता, शम्मी गेरा, संत लाल मौजूद रहे।