बेरी। मां भीमेश्वरी देवी के ऐतिहासिक मंदिर में चैत्र नवरात्रे के दूसरे दिन अलसुबह से मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। मां के दरबार में सुबह साढ़े 4 बजे मंदिर के पट खुलने से पहले ही लाइन लग गई। सुबह साढ़े 4 बजे बारिश शुरू हो गई। बारिश में भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ।
बेरी मंदिर में दूर-दराज राज्यों से भी लोग मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं और यहां नवरात्रों के पूरे नौ दिन बेरी में ही रहकर मां की पूजा-अर्चना करते हैं।
एसीपी बेरी अनिल कुमार ने कहा, सुरक्षा को लेकर मेले में आने वाले हर वाहन नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।

20jjrp16- बेरी के माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद- फोटो : samvad

20jjrp16- बेरी के माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद- फोटो : samvad