फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Devotees gathered to attend the court

Jhajjar-Bahadurgarh News: दरवार में हाजिरी लगाने उमड़े श्रद्धालु

Mon, 07 Oct 2024 05:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to attend the court
बेरी। मां भीमेश्वरी देवी के ऐतिहासिक मंदिर में माथा टेकने और मन्नत मांगने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ हर रोज बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से मंदिर में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मां के दरबार में घंटों तपस्या के रूप में खड़े रहते हैं और मां के दर्शन करके पुण्य कमा रहे हैं। वहीं जिला उपायुक्त शक्ति सिंह की धर्मपत्नी व दोनों लड़कियां रविवार सुबह मंगला आरती में शामिल हुई। पूरे कस्बे में श्रद्धालुओं की चहल-पहल से चारों और धार्मिक माहौल बना हुआ है।
मां भीमेश्वरी देवी मंदिर के कपाट खुलने से पूर्व ही भक्तों की लंबी कतार मंदिर परिसर में नजर आई। मां भीमेश्वरी की जयकारों करते श्रद्धालु अपनी विभिन्न मन्नतों को लेकर मंदिर पहुंचे और मां का आशीर्वाद लेकर लौटे। वहीं बड़ी संख्या में ऐसे भक्तजन भी यहां पहुंच रहे हैं, जो दूर-दराज के क्षेत्रों से आकर नवरात्र के पूरे नौ दिनों तक बेरी में रहकर ही मां भीमेश्वरी की पूजा अर्चना करते हैं।
विज्ञापन

इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने धर्मशालाओं में रहने की व्यवस्था की है। वहीं दिल्ली सदर बाजार निवासी वेद प्रकाश अग्रवाल ने करीब एक साल पहले बेरी की धोबियों वाली गली में अपने पूर्वजों के नाम पर धर्मशाला का निर्माण करवाया था। जो नवरात्रों में आने वाले भक्तों को धर्मशाला में हर सुविधा निशुल्क दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंसेटरिटायर्ड होकर भी सेवा करने आते हैं लोग

बेरी मेले में ड्यूटी कर चुके कर्मचारियों को धर्मनगरी बेरी में ऐसा मोह हो जाता है कि तबादला होने और रिटायर्ड होने के बाद बेरी मेले में सेवा करने आते हैं। बेरी नगर पालिका सचिव रणबीर शर्मा सचिव पद से भले ही सेवानिवृत्त हो गए हों, लेकिन भंडारे में अब भी हर छठे माह आते हैं। अब मां के दरबार में भंडारे लगवाने वाले श्रद्धालुओं की होड़ लगी रहती है।


वर्जन

रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण मेले में श्रद्धालुओं की दिनभर भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए प्रशासन की तरफ से शेड के नीचे पंखे, लाइट व पीने के पानी की व्यवस्था करवाई गई है और मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है।
बिजेंद्र सिंह, डिप्टी सुपरिटेंडेंट, एसडीएम कार्यालय बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed