फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Devotees bought gifts for Kanjak Puja, markets were full of life

Jhajjar-Bahadurgarh News: कंजक पूजन के लिए श्रद्धालुओं ने खरीदे गिफ्ट, बाजारों में रही रौनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Devotees bought gifts for Kanjak Puja, markets were full of life
-फोटो 59 : मोनी
बहादुरगढ़। शुक्रवार को सातवां नवरात्र रहा। इस दिन कालरात्रि की पूजा की गई। शनिवार को अष्टमी पूजन किया जाएगा। रविवार को रामनवमी मनाई जाएगी। घरों और मंदिरों में दिनभर कीर्तन और माता के जयकारे लगते रहे। अष्टमी पर कंजक पूजन के लिए श्रद्धालुओं ने तैयारी कर ली है। कंजकों को भोग लगाने के बाद देने वाले गिफ्ट को लेकर बाजारों में महिलाओं की काफी भीड़भाड़ रही। रामनवमी पर कंजकों को प्रसाद ग्रहण कराने के दिए जाने वाले गिफ्ट की महिलाओं ने खरीदारी की। अधिकतर महिला श्रद्धालु कंजक को देने के लिए लंच बाॅक्स, ज्योमेट्री बाॅक्स व वाटर बोतल खरीदती देखी गई।
विज्ञापन


शहर के मेन बाजार में एक गिफ्ट गैलरी के संचालक मन्नू सेतिया ने बताया कि कंजकों के लिए थालियां, कटोरी, टिफिन, चुनरी, शृंगार का सामान काफी बिक रहा है। इसके अलावा प्लेट्स 10 से 40 रुपये तक बिक रही है। वहीं, टिफिन 20 रुपये, कटोरी 10 रुपये और माता की चुनरी 5 से 50 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, रेलवे रोड पर नवरात्र के सीजन में दुकान लगाने वाले सोनू ने बताया कि कंजक पूजन के दौरान कलर पैक, लंच बाॅक्स, पेंसिल बाॅक्स, सुगंधित कलर व रबड़ पैक की मांग बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि इनके दाम 10 से लेकर 40 रुपये तक है। कंजक पूजन के लिए इस बार स्माॅल प्लेट की मांग अधिक है। इनकी कीमत 40 रुपये दर्जन से लेकर 100 रुपये तक है।
विज्ञापन




कंजकों को दूंगी उपहार
इस बार कंजकों के लिए टिफिन विद टॉय पैक लिया है। बच्चों को इस तरह के नए उपहार दो तो उन्हें खुशी मिलती है।
-मोनी, बादली रोड निवासी



पेंसिल बाक्स करूंगी भेंट

मैं हर बार कुछ ऐसा लेती हूं जो बच्चों के काम आ सके। इसलिए मैंने इस बार भी उनके लिए पेंसिल बाक्स और टिफिन लिए है।

-पूनम, बैंक कॉलोनी



कंजकों को देंगे खिलौने

मैनें तो प्लेट और ट्वॉज लिए हैं, बच्चों को ट्वॉय बहुत पसंद आते हैं। इसलिए मैंने कंजक पर खिलौने देने की सोची है।

-कौशल्या

-फोटो 59 : मोनी

-फोटो 59 : मोनी

-फोटो 59 : मोनी

-फोटो 59 : मोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed