फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Devotees became emotional after hearing the story of Shri Ram's exile

Jhajjar-Bahadurgarh News: श्रीराम वनवास की कथा सुनकर भावुक हुए श्रद्धालु

Tue, 04 Jun 2024 05:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 04 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Devotees became emotional after hearing the story of Shri Ram's exile
ल्हावास। क्षेत्र के गांव खानपुर खुर्द में कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित श्रद्वालु।
साल्हावास। क्षेत्र के गांव खानपुर खुर्द के हनुमान मंदिर में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कथावाचक गौ सुता अंजलि ने श्रीराम वनवास की कथा का प्रसंग सुनाया। इसे सुनकर श्रद्धालु भावुक हो गए।
विज्ञापन

राम वनगमन की कथा शुरु हई तो श्रोताओं की आंखों से आंसू छलक पड़े। वहीं कथावाचक ने भरत राजगद्दी कथा का वर्णन किया। कथावाचक गौ सुता अंजलि ने श्रद्धालुओं का श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए कहा कि अयोध्या के कोप भवन में कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वचन मांगे। इस पर राजा दशरथ ने कहा कि रघुकुल रीति सदा चल आई, प्राण जाई पर वचन न जाई। यह सुनते ही कैकेयी ने राजा दशरथ से अपने दो वचनों में से पहला वचन अपने पुत्र भरत को अयोध्या की राजगद्दी मांग ली तथा दूसरा भगवान श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास मांगा। कैकेयी के यह कटु वचन सुनते ही महाराजा दशरथ के होश उड़ गए। वहीं जब भगवान श्रीराम को इस बात का पता चला तो वह पिता के वचन को निभाने के लिए वन जाने को खुशी-खुशी तैयार हो गए। भगवान श्रीराम के वन जाने की बात सुनते ही माता सीता व लक्ष्मण भी उनके साथ वन जाने को तैयार हो गए। राम जी के मना करने के बाद भी लक्ष्मण नहीं माने। जिसके बाद तीनों अयोध्या से वन के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed