फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   devilal aniversary, jhajjar

डिप्टी पीएम ताऊ देवीलाल को किया नमन

Thu, 07 Apr 2016 02:10 AM IST
jhajjar
jhajjar Updated Thu, 07 Apr 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
devilal aniversary, jhajjar
माल्यार्पण - फोटो : bureau
इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चौधरी देवीलाल की 15वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। जिलेभर के इनेलो पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रोहतक रोड स्थित देवीलाल पार्क में जन नायक चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन


इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मवीर राठी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कर्मवीर राठी ने कहा कि चौधरी देवीलाल मजदूर, किसान हितैषी और गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने जीवन भर गरीब और मेहनतकश कमेरे वर्ग के जीवन को अच्छा बनाने के लिए संघर्ष किया।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ में आयोजित पुष्पांजलि सभा के उपरांत जिले से आए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिल्ली किसान घाट पर चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि पर आयोजित सद्भावना प्रार्थना सभा में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली रवाना होने वालों में जिलाध्यक्ष कर्मवीर राठी के साथ हलका अध्यक्ष राजबीर परनाला, युवा जिलाध्यक्ष संजय कबलाना, पूर्व चेयरमैन नरेंद्र देशवाल, नरदेव दहिया, साधुराम झामरी, मनीष बंसल, पूर्व सरपंच चांद लोवा खुर्द, धर्म कादियान पूर्व पार्षद, जयविरेंद्र दलाल, सतीश राठी, राजू दलाल पूर्व पार्षद, राजेश तंवर पूर्व पार्षद,  कृष्ण बामड़ोली, जोगेन्द्र खतरी पूर्व पार्षद, भूपेंद्र युवा प्रधान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed