{"_id":"65cd2578d210e031a50d19b7","slug":"development-work-will-be-done-in-the-city-with-rs-446-crores-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-107923-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 4.46 करोड़ से होंगे शहर में विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 4.46 करोड़ से होंगे शहर में विकास कार्य
Thu, 15 Feb 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद द्वारा शहर के विकास कार्यों को कराने के लिए 4 करोड़ 46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत नगर परिषद द्वारा 3 करोड़ 84 लाख रुपये से दो वार्डों में नाले व सीसी गली का निर्माण करवाया जाएगा जबकि बाकी के 62 लाख की राशि से अलग-अलग विकास के काम कराए जाएंगे। नगर परिषद ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। यह सभी टेंडर 12 मार्च को खोले जाएंगे।
नगर परिषद ने पिछले दिनों भी लगभग 15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी कर खोले थे जबकि कुछ कार्यों के लिए दोबारा टेंडर लगाए गए थे। अब एक बार फिर नगर परिषद की तरफ से विकास कार्यों के लिए टेंडर लगाए गए हैं। इसके तहत वार्ड 15 में मुख्य रहनिया रोड पर नाले और सीसी रोड बनाया जाएगा। इस पर 204 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। साथ ही वार्ड 4 में कच्चा सुर्खपुर रोड पर दोनों तरफ नालों का निर्माण किया जाएगा। इस पर कुल 180.22 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
चेयरमैन ने डीएमसी व अन्य अधिकारियों सहित किया था दौरा
नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने लगभग डेढ़ माह पहले रहनिया मोहल्ला और कच्चा सुर्खपुर रोड का निरीक्षण किया था। यहां बंद नालों व गलियों को देखा गया था। उस समय तत्कालीन डीएमसी जग निवास भी साथ थे। चेयरमैन ने नालों की हालत दिखाई थी।
विज्ञापन
यह होंगे विकास के काम
प्रोेजेक्ट : बजट
- वार्ड 15 में खटीक धर्मशाला की मरम्मत : 2.50 लाख
- तलाव रोड पर स्थित सैन धर्मशाला व कम्युनिटी सेंटर में हाल निर्माण : 5 लाख
- मंड क्षेत्रीय स्वर्णकार संघ सेवा समिति धर्मशाला में हाल निर्माण : 7 लाख
- वार्ड 16 में खटीक धर्मशाला में विकास कार्य : 7.2 लाख
- ब्राह्मण धर्मशाला में विकास काम पूरा करना : 7.29 लाख
- तलाव रोड पार्क के नजदीक स्थित सैन धर्मशाला में हाल निर्माण : 10.98 लाख
- आदर्श गौशाला गुरुकुल में शेड निर्माण : 22 लाख
- कच्चा सुर्खपुर रोड वार्ड 4 में दोनों तरफ नालों का निर्माण : 180.22 लाख
- वार्ड 15 रहनिया रोड पर नाले व सीसी रोड का निर्माण : 204 लाख
वर्जन
नगर परिषद की तरफ से 4.46 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए टेंडर लगाए गए हैं। इसमें अधिकतर काम सांसद निधि राशि के तहत कराए जाने हैं। दो काम नगर परिषद के हैं। इसमें नाले व सीसी रोड का निर्माण होगा।
- मनजीत दहिया, एक्सईएन, नगर परिषद, झज्जर