फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Development work will be done in the city from 5.71 crores, tenders will be opened today

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में 5.71 करोड़ से होंगे विकास कार्य, आज खोले जाएंगे टेंडर

Fri, 28 Jul 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 28 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in the city from 5.71 crores, tenders will be opened today
शहर की गलियों की हालत हुई खराब। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। पिछले लंबे समय से विकास कार्यों का इंतजार कर रहे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जग गई है। नगर परिषद की तरफ से शहर के विकास के लिए तैयार की गईं 24 योजनाओं का धरातल पर आने का समय आ गया है, क्योंकि नगर परिषद की तरफ से करीब पांच करोड़ 71 लाख रुपये से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके लिए आमंत्रित किए गए टेंडर शुक्रवार को खोल दिए जाएंगे।
नगर परिषद की तरफ से शहर के हर वार्ड में गलियों, नालियों का निर्माण कराने के करीब दो कराेड़ 91 लाख 12 हजार रुपये 19 वार्डों के लिए दिए गए हैं, जबकि चार योजनाओं के लिए 2 करोड़ 79 लाख 88 हजार रुपये निर्धारित किए गए हैं। इनमें तीन योजनाओं के दोबारा से टेंडर खोले जाएंगे।
विज्ञापन

- शहर के हर वार्ड के लिए बजट किया निर्धारित
वार्ड खर्च की जाने वाली राशि
वार्ड - 1 19.85 लाख
वार्ड-2 19.11 लाख
वार्ड-3 19.82 लाख
वार्ड-4 16.89 लाख
वार्ड-5 19.96 लाख
वार्ड-6 19.92 लाख
वार्ड-7 13.89 लाख
वार्ड-8 16.13 लाख
वार्ड-9 16.09 लाख
वार्ड-10 14.40 लाख
वार्ड-11 6.48 लाख
वार्ड-12 13.23 लाख
वार्ड-13 12.90 लाख
वार्ड-14 13.59 लाख
वार्ड-15 20.27 लाख
वार्ड-16 10.55 लाख
वार्ड-17 6.30 लाख
वार्ड-18 20.85 लाख
वार्ड-19 17.99 लाख
70 लाख से बनेगी ग्वालीशन से कोसली के बीच की सड़क
शहर के वार्ड 17 में लगने वाली ग्वालीशन रोड से कोसली तक की सड़क का 70 लाख रुपये से निर्माण किया जाएगा। जिला बार एसोसिएशन की लिफ्ट व लाइब्रेरी पर सांसद कोटे से 11 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शहर के सभी वार्डों में नालों व पुलियाओं की मरम्मत के लिए 99.75 लाख रुपये के टेंडर आमंत्रित किए गए हैं, जबकि शहर के स्वतंत्रता सेनानी चौ. मातूराम पार्क के विकास के लिए 99.13 लाख रुपये के टेंडर दोबारा से आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को नगर परिषद की तरफ से आमंत्रित किए गए सभी टेंडर खोल दिए जाएंगे। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएंगी।
- मनदीप सिंह, एमई, नगर परिषद, झज्जर।
टेंडर खुलने के बाद जल्द ही शहर में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे, जिससे शहर वासियों को बेहतर सुविधाएं मिलने लगेंगी।
- केके यादव, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed