फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Development of old industrial area will be done with 7.5 crores

Jhajjar-Bahadurgarh News: साढ़े 7 करोड़ से होगा पुराना औद्योगिक क्षेत्र का विकास

Wed, 30 Nov 2022 08:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Development of old industrial area will be done with 7.5 crores
बहादुरगढ़। शहर के सबसे पुराने औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने साढ़े सात करोड़ का संशोधित एस्टीमेट पास कर दिया है।
विज्ञापन

इस एस्टीमेटी की स्वीकृति के लिए वार्ड 29 के पार्षद एवं उद्यमी सत्यप्रकाश छिकारा ने एचएसआईआईडीसी के मुख्य अभियंता अरुण पांडे से भी मुलाकात की थी। काफी लोग इसके लिए प्रयासरत थे। टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और यह प्रक्रिया पूरी होते ही यहां पर काम शुरू कर दिया जाएगा। मंगलवार को पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा व नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी के प्रतिनिधि रमेश राठी ने निगम के स्थानीय कार्यालय में जाकर अधिकारियों से यह स्वीकृति पत्र लिया। नए एस्टीमेट के तहत पुराने औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, पानी व सीवर की लाइन, स्टोर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम और फुटपाथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

करीब दो किलोमीटर सड़क, करीब ढाई किलोमीटर लंबी पानी की पाइप लाइन, 2200 मीटर सीवर लाइन और 2650 मीटर लंबी स्टोर्म वाटर ड्रेनेज लाइन बिछाई जाएगी। सड़क किनारे फुटपाथ बनाए जाएंगे। पुराना औद्योगिक क्षेत्र शहर के बीचोबीच स्थित है। यहां पर करीब 80 प्लाट हैं और छोटी-बड़ी करीब 50 फैक्ट्रियां चल रही हैं। ये फैक्ट्रियां लगातार सरकार को कर के रुप में राजस्व दे रही हैं। पहले यह क्षेत्र उद्योग विभाग के अधीन था। फिर इसके बाद करीब चार साल पहले यह विभाग एचएसआईआईडीसी को हैंडओवर कर दिया गया। एचएसआईआईडीसी ने यहां की समस्याओं को लेकर सर्वे करके एस्टीमेट तो बनाए, लेकिन अब तक काम एक भी नहीं किया। नतीजतन यहां की सड़कें गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। ऐसे में उद्यमी ही नहीं बल्कि यहां काम करने वाले अधिकारी, कर्मचारी व श्रमिक भी खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमियों को होगा फायदा : पार्षद
पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा ने बताया कि एचएसआइआइडीसी के अधिकारी पुराना औद्योगिक क्षेत्र की सुध नहीं ले रहे थे। अब जाकर उनकी सुनवाई हुई है और एस्टीमेट स्वीकृत कर दिया गया है। यहां पर सड़क बनने व अन्य काम होने से उद्यमियों को काफी फायदा होगा।

वर्जन
पुराने औद्योगिक क्षेत्र के लिए रिवाइज एस्टीमेट को स्वीकृति मिल गई है। इसमें सड़क, सीवर व पानी की लाइन, स्टोर्म ड्रेनेज सिस्टम व फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। करीब साढ़े सात करोड़ का एस्टीमेट है। अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया करके काम शुरू करवाया जाएगा।
-नवीन मलिक, प्रबंधक, अभियांत्रिकी शाखा, एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed