{"_id":"666b97c70056003a19056854","slug":"deputy-commissioner-of-police-brainstormed-with-sarpanchs-to-curb-drug-abuse-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-107911-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस उपायुक्त ने सरपंचों के साथ किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस उपायुक्त ने सरपंचों के साथ किया मंथन
Fri, 14 Jun 2024 06:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आज युवाओं में नशे का प्रचलन बढ़ गया है। युवाओं में बढ़ रहे नशे के प्रकोप को लेकर पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान चलाया गया। इसके तहत थाना आसौदा के अंतर्गत आने वाले सभी सरपंचों व सरपंच प्रतिनिधियों के साथ नशे के विरुद्ध उन्होंने मीटिंग की। इसमें पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई से लड़ने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। तभी हम इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि नशा शरीर के लिए जहां खतरनाक है, वहीं अपराध का भी मुख्य कारण भी है। अनेक युवा नशे में किसी कारणवश फंस जाते हैं और फिर उस नशे की पूर्ति के लिए कोई भी आपराधिक वारदात करने से नहीं हिचकिचाते। नशा मुक्त व अपराधमुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे, तभी यह मुहिम सार्थक होगी। जिला पुलिस नशा मुक्त भारत अभियान के माध्यम से मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है, मगर लोगों में नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने तथा इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है। अगर आपको कहीं पर कोई नशा बेचता हुआ दिखाई देता है तो उसकी जानकारी पुलिस को जरूर दें ताकि पुलिस सख्त से सख्त कानूनी कारवाई कर सके। नशा बेचने वाले की जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।