फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Deputy Commissioner honored Kavita

Jhajjar-Bahadurgarh News: उपायुक्त ने कविता को किया सम्मानित

Tue, 12 Mar 2024 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner honored Kavita
झज्जर। पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में महिला दिवस पर राज्यपाल की ओर से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर नर्सिंग अधिकारी कविता को सम्मानित किया गया। कविता का झज्जर पहुंचने पर उपायुक्त शक्ति सिंह ने सम्मानित किया। उपायुक्त शक्ति सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में बतौर नर्सिंग अधिकारी तैनात कविता को 21 हजार की राशि से पुरस्कृत किया गया है। कविता अपना देह दान का फार्म भर चुकी है व सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहती हैं। सिविल अस्पताल में बतौर नर्सिंग अधिकारी तैनात एवं राज्यपाल से सम्मानित कविता ने कहा कि महिलाओं को आगे आना चाहिए। महिलाएं हर वर्ग में आगे हैं। जिस प्रकार वह और अन्य महिलाएं आगे आकर काम कर रही हैं, उसी प्रकार दूसरी महिलाओं को भी समाजसेवा, स्वास्थ्य सेवा के कार्यों में आगे आना चाहिए। महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed