{"_id":"694316712f3298305d0b96d6","slug":"deo-and-beo-will-check-school-toilets-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-129595-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: डीईओ और बीईओ स्कूल के शौचालयों की करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: डीईओ और बीईओ स्कूल के शौचालयों की करेंगे जांच
Thu, 18 Dec 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। सरकारी स्कूलों में शौचालयों की हालत खराब है। इसे लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय गंभीर है और निदेशालय ने इसे लेकर कड़ा रुख अपनाया है। अब स्कूल मुखियाओं के अलावा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में जाकर शौचालयों का निरीक्षण करना होगा।
स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी अपने जिले में स्थित राजकीय विद्यालयों में शौचालयों को लेकर दौरा करेंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी विद्यालयों में छात्रों एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय होने चाहिए, जो पूर्णतः चालू स्थिति में होने चाहिए।
इसके अलावा प्रधानाचार्य व मुख्याध्यापक इन शौचालयों में हर समय साफ-सफाई और पानी की पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित करेंगे। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित के अधिकार क्षेत्र में स्थित किसी विद्यालय व शौचालय में सफाई न पाई जाने की स्थिति में उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हर माह डीईओ पांच व बीईओ 10 प्रतिशत स्कूलों की करेंगे जांच
विज्ञापन
डीईओ व बीईओ हर माह अपने क्षेत्र में कम से कम 5 प्रतिशत विद्यालयों विशेषकर शौचालयों और संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी हर माह अपने अधिकार क्षेत्र में स्थित कम से कम 10 प्रतिशत विद्यालयों विशेषकर शौचालयों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे। प्रधानाचार्य व मुख्याध्यापक निरीक्षण के बाद निरीक्षण रजिस्टर में इसका इंद्राज भी करेंगे।