झज्जर। हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन संगठन की जिला झज्जर की कार्यकारिणी ने अपनी वर्षों पुरानी लंबित वेतन विसंगति और संबंधित मांगों का मांग पत्र मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपा।
अतिरिक्त उपायुक्त ने इस मांग पत्र को सरकार को भेजने का आश्वासन दिया। उप सिविल सर्जन डॉक्टर ममता त्यागी, वरिष्ठ दंत सर्जन डॉक्टर इंदिरा ने बताया कि लंबित मांगों में 5, 10, 15 वर्ष की सेवा काल पर शत प्रतिशत एसीपी का लाभ देने, डेंटल सर्जनों को ग्रुप बी से ग्रुप ए में शामिल करने बारे, उपनिदेशक डेंटल सर्जन के दो पद सृजित करने, डेंटल सर्जन को चिकित्सा अधिकारियों की भाति स्पेशल कैडर में शामिल करने, स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक पदों पर डेंटल सर्जन को नियुक्त करने की अधिसूचना जारी करने, डेंटल सर्जनों को चिकित्सा अधिकारियों की तरह सभी भत्ते देने की मांग शामिल हैं।