फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dental surgeons announced agitation

Jhajjar-Bahadurgarh News: डेंटल सर्जनों ने की आंदोलन की घोषणा

Fri, 09 Aug 2024 05:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 09 Aug 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Dental surgeons announced agitation
झज्जर। हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रमेश पांचाल ने बताया कि डेंटल सर्जन के साथ हो रहे अन्याय का समाधान न होने के कारण एसोसिएशन ने आंदोलन का निर्णय लिया है। इसके तहत 12 अगस्त को राज्य की सभी स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत डेंटल सर्जन काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी करेंगे और ड्यूटी के बाद राज्य के सभी सिविल सर्जन को शाम को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. रमेश पांचाल ने बताया कि 13 अगस्त को राज्य की सभी स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत डेंटल सर्जन काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी करेंगे। ड्यूटी के बाद सभी उपायुक्त के माध्यम शाम चार बजे ज्ञापन देंगे। 14 अगस्त को सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे की हड़ताल की जाएगी। केवल आपातकालीन काम किए जाएंगे। इसके बाद 16 अगस्त को राज्य की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत डेंटल सर्जन खाली पेट रहकर मरीजों की सेवा व इलाज करेंगे। 17 अगस्त को राज्य के सभी डेंटल सर्जन अपनी ड्यूटी के बाद शाम 6 बजे कुरुक्षेत्र में एकत्रित होकर कम्युनिटी सेंटर सेक्टर चार से मुख्यमंत्री के सेक्टर-4 कुरुक्षेत्र आवास तक कैंडल मार्च करेंगे और ज्ञापन देंगे। इसके बाद 19 से 21 अगस्त तक सभी सांसद व विधायकों को ड्यूटी के बाद ज्ञापन दिए जाएंगे। 22 अगस्त को सामूहिक अवकाश किया जाएगा। 23 अगस्त से सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में डेंटल सर्जन जनहित में मरीजों का इलाज करते हुए केवल डेंटल ओपीडी में काम करेंगे। केंद्र व राज्य सरकार यानी महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सिविल सर्जन कार्यालयों से संबंधित सभी प्रकार के नान क्लीनिक कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद 24 अगस्त को सभी दंतक सर्जन प्रत्येक सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर सुबह 10 से शाम चार बजे तक भूख हड़ताल करेंगे। उसके बाद भी 16 सालों से हो रहे भेदभाव को दुरुस्त करते हुए सरकार व स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के दंतक सर्जनों को चिकित्सा अधिकारियों की भांति 5, 10, 15 साल के सेवाकाल के बाद एसीपी सहित सभी सुविधाएं देने पर कार्रवाई नहीं हुई तो 25 अगस्त को आपात बैठक कर निर्णायक आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed