फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demonstration of Anganwadi workers on mini secretariat

Jhajjar-Bahadurgarh News: आंगनबाड़ी वकर्स का लघु सचिवालय पर प्रदर्शन

Wed, 26 Apr 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 26 Apr 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Anganwadi workers on mini secretariat
झज्जर। लघु सचिवालय में अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर की प्रधान बालेस जाखड़ ने बताया कि उनकी मांगे नई नहीं हैं। कई बार मुख्यमंत्री व प्रशासन को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते उन्हें मंगलवार को लघु सचिवालय में इकट्ठा होकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सरकार की ओर से आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स ने सरकार से ऑनलाइन काम करवाने के लिए संसाधन उपलब्ध करवाने की मांग की है। संसाधनों की कमी के चलते आंगनबाड़ी वर्कर्स मानसिक तौर पर परेशान है। आंगनबाड़ी केंद्र में भोजन बनाने के लिए गैस सिलिंडर नहीं दिया जा रहा जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने खर्च से सिलिंडर का प्रबंध करा रही है। इसके अतिरिक्त कई आंगनबाड़ी केंद्रों में गैस सिलिंडर चोरी हो चुके हैं लेकिन नए कनेक्शन का प्रबंध नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में तबदील किया गया लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों में भवन, खिलौने, बिजली और पानी का प्रबंध सुचारू रूप से नहीं है। आंगनबाड़ी वर्कर्स को वर्दी भत्ता भी लंबे समय से नहीं मिला है जबकि भवनों का कई महीने का किराया भी अभी तक नहीं दिया गया है। महंगाई भत्ते की किस्त को भी अगली किस्त में शामिल करने की मांग आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की तरफ से उठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रधान बालेश जाखड़, सचिव प्रकाशी, कोषाध्यक्ष सुरेश बेरी, उपप्रधान सुनीता छुङानी, मातनहेल ब्लाक प्रधान सुनीता रूङियावास रेखा सुरेहती, अर्चना, राजेश बहादुरगढ़, सहित अभी ब्लॉक प्रधान और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed