{"_id":"621e84d99ba46212276f73c0","slug":"demonstration-from-citu-office-to-mini-secretariat-jhjhar-news-rtk6398914181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटू कार्यालय से लेकर लघु सचिवालय तक किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटू कार्यालय से लेकर लघु सचिवालय तक किया प्रदर्शन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के सीटू कार्यालय में बैठक के बाद नारेबाजी करते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी, आशा वर्कर, मीड-डे मिल वर्कर ने लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। उन्होंने पंचायत मंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के महासचिव विनोद कुमार व सीटू जिला सचिव संदीप मारौत ने कहा कि सफाईकर्मियों को पक्का किया जाए। जब तक पक्के न हो तब तक 24 हजार रुपये वेतन दिया जाए। वेतन में महंगाई अनुसार बढ़ोतरी हो। 400 की आबादी पर एक कर्मचारी की नियुक्ति हो। उपकरणों का भत्ता लागू किया जाए। बच्चों की शिक्षा के लिए भत्ता, एक्सग्रेसिया नीति लागू करवाने, समय पर वेतन भुगतान, दिवाली पर बोनस आदि मांगों को लेकर ग्रामीण सफाईकर्मी पंचायतमंत्री के आवास पर 13 मार्च को चेतावनी प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले 9 मार्च तक सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करके ज्ञापन पंचायत मंत्री के नाम भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि सिरसा में सफाई कर्मियों से पीएफ और ईएसआई के नाम पर अधिकारियों की मिलीभगत से 600-600 रुपये प्रति कर्मचारी वसूले जा रहे हैं, लेकिन आज तक सफाईकर्मियों को ईएसआई कार्ड तक बनाकर नहीं दिए गए। यूनियन नेताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार महासफाई अभियान का नारा तो दे रही, जबकि सफाई कर्मियों को जरूरी उपकरण तक नही दिए जाते और न समय पर वेतन भुगतान होता। एक ज्ञापन पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के नाम उनके आवास पर जाकर दिया जा चुका है और यूनियन ने मेल से मांग पत्र भेज दिया है। जिसका मंत्री ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। जिससे कर्मियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर सीटू की जिला अध्यक्ष सरोज, जिला सचिव किरण, आशा वर्कर अनीता भागलपुरी जिला सचिव भी मौजूद रहीं।