फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demonstration for committee on MSP

एमएसपी पर कमेटी के लिए किया प्रदर्शन

Wed, 20 Apr 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Demonstration for committee on MSP
बहादुरगढ़। एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने, बिजली संशोधन बिल 2021 रद्द करने, आग लगने और जनवरी-फरवरी महीनों में भारी बारिश व जलभराव से बर्बाद हुई फसलों का 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग को लेकर मंगलवार को ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) के कार्यकर्ताओं ने शहर में रोहतक रोड पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश सचिव जयकरण मांडोठी ने कहा कि तीन कृषि कानून वापस लेते समय केंद्र सरकार ने एमएसपी पर कानून बनाने के लिए कमेटी बनाने का वायदा किया था, जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों को शामिल करने के लिए कहा था, लेकिन चार महीने बीत जाने के बाद अभी तक सरकार की तरफ से कमेटी नहीं बनाई गई है। उन्होंने कहा कि बिजली संशोधन बिल 2021 के द्वारा मोदी सरकार बिजली के उत्पादन से लेकर सप्लाई तक प्राइवेट कंपनियों के हाथ में दे रही है। जाहिर है ये कंपनियां बिजली मनमानी बिल वसूल करेंगी। खेती के लिए मुफ्त व गरीब उपभोक्ताओं के लिए सस्ती बिजली की स्कीमें खत्म हो जाएंगी। किसानों को पूरे रेट पर बिजली बिल भरने होंगे, कर्ज में दबे किसान इतने भारी बिल भरने के लिए पैसे कहां से लाएंगे। घरेलू कनेक्शनों, छोटे दुकानदारों व कारोबारियों पर भी भारी बोझ पड़ेगा। जयकरण ने कहा कि फसलों की लागत के अनुपात में लाभकारी दाम व फसल खराबे का मुआवजा नहीं मिलने के कारण किसान कर्ज जाल में फंस जाते हैं। इसलिए एमएसपी के लिए कमेटी का गठन तुरंत किया जाए, बिजली बिल संशोधन 2021 को रद्द किया जाए और आग लगने व जलभराव से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा किसानों को तुरंत दिया जाए। प्रदर्शन में रामकिशन, कुलबीर सिंह, शिवप्रसाद, भारत, सीताराम, एडवोकेट अन्नू, सतीश, सोनिया व लालजी भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed