फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demolition in road crusher stock office in Kanonda

Jhajjar-Bahadurgarh News: कानोंदा में रोड़ी क्रशर स्टॉक कार्यालय में तोड़फोड़

Mon, 05 Feb 2024 03:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 05 Feb 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Demolition in road crusher stock office in Kanonda
बहादुरगढ़। गांव कानोंदा में स्थित एक रोड़ी-क्रशर स्टॉक पर बीती रात को वारदात हो गई। गाड़ी में सवार होकर आए आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। आफिस में तोड़फोड़ की गई और डीवीआर तक उखाड़ ले गए। साथ सटे एक अन्य आफिस के कैमरों की फुटेज में हमलावर देखे गए हैं। पीड़ित द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इस मामले में लिखित में शिकायत नहीं दी गई। पुलिस अधिकारी ने लूट और अपहरण की सूचना को झूठ बताया है। पीड़ित और हमलावर पक्ष में सुलह की बात सामने आई है।
विज्ञापन

वारदात, शनिवार की रात करीब 10 बजे की है। दरअसल, गांव कानोंदा में स्थित एक स्टॉक का संचालक अपने आफिस में बैठा था। इसी दौरान एक गाड़ी वहां आकर रुकी। उसमें से सात-आठ युवक बाहर निकले और आफिस में घुस गए। स्टॉक संचालक के साथ मारपीट की और उसे गाड़ी में डालकर कहीं ले गए। फिर कुछ देर बाद वापस आए और उसे स्टॉक पर छोड़ दिया। दोबारा उसके साथ मारपीट की और उसके दफ्तर से डीवीआर उखाड़ ले गए। गाड़ी से आते-जाते हमलावर और मारपीट की वारदात नजदीक लगते एक आफिस के कैमरों में कैद हो गई। सूचना पाकर सदर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों तक छानबीन हुई और पीड़ित से पूछताछ की। पहले तो पीड़ित द्वारा दो लाख रुपये लूट की बात भी कही गई थी लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात सामने आई है। शाम तक इस संबंध में केस दर्ज नहीं हुआ था। उधर, सदर थाना एसएचओ मनोज कुमार ने कहा कि कानोंदा में एक स्टॉक पर झगड़े की सूचना मिली थी, लेकिन अभी लिखित में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed