फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand to start an award in the name of Song Emperor Master Nekiram

Jhajjar-Bahadurgarh News: सांग सम्राट मास्टर नेकीराम के नाम पर पुरस्कार शुरू करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demand to start an award in the name of Song Emperor Master Nekiram
फोटो : 11गांव जैतड़ावास स्थित स्मारक स्थल में एकत्रित हुए गणमान्य। स्रोत : ग्रामीण
रेवाड़ी। प्रसिद्ध सांग सम्राट व लोक कवि मास्टर नेकीराम की जयंती पर उनके पैतृक गांव जैतड़ावास स्थित स्मारक स्थल में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मांग उठाई गई है कि मास्टर नेकीराम के नाम पर हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला द्वारा साहित्यिक पुरस्कार और आईजीयू मीरपुर में चेयर स्थापित करवाने के साथ साथ उनके गृह जिले में किसी प्रमुख चौक का नामकरण भी उनके नाम पर किया जाए
विज्ञापन



सांग सम्राट मास्टर नेकीराम साहित्य कला मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कोषाध्यक्ष व राष्ट्रपति अवॉर्डी चौ. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मास्टर नेकीराम अपने जमाने के लोकप्रिय सांग सम्राट व लोक कवि व समाज सुधारक थे। शिक्षा, समाज सेवा और राष्ट्र के प्रति उनका अप्रतिम योगदान कभी भुलाया नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर नेकीराम ने सांग के माध्यम से मंदिर, कुआं, बावड़ी, धर्मशाला, गोशाला, स्कूल, तालाब आदि के निर्माण सहित अनेक जनहित कार्य करवाए। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भी राष्ट्रीय एवं जन जागृति के लिए अपना प्रेरक योगदान दिया। उच्च सैन्य अधिकारियों के आग्रह पर देशभर में स्थापित विभिन्न सैनिक छावनियों में सांग प्रस्तुति से सैनिकों का उत्साह वर्धन करते रहे।
60 वर्षों तक सांग मंचन करने के बाद 10 जून 1996 को मास्टर नेकीराम का निधन हो गया। उन्होंने बताया कि मास्टर नेकीराम के अलावा इनके पिता मास्टर मूलचंद व पुत्र मास्टर राजेंद्र सिंह ने मिलकर तीन पीढ़ियों तक लगातार सौ वर्षों से भी अधिक समय तक सांग कला को बनाए रखा।
आज भी मास्टर नेकीराम के घराने को दक्षिण हरियाणा का एक प्रमुख सांग घराना माना जाता है। समूचे अहीरवाल, हरियाणा और राजस्थान के दूर दराज के क्षेत्रों में आज भी इन्हें वरिष्ठ और सर्वाधिक लोकप्रिय सांग सम्राट रूप में सम्मान याद किया जाता है।
बावजूद इसके आज तक प्रदेश सरकार की ओर से मास्टर नेकीराम को उचित मान सम्मान नहीं दिया गया जबकि उनके समकालीन कई लोक कवियों के नाम पर पुरस्कार शुरू किए जा चुके हैं।

। इस मौके पर सुंदरलाल भांडोरिया, हलचल हरियाणवी, भूपेंद्र सिंह, आलोक भांडोरिया, रामफल, पंचायत समिति मेंबर प्रतिनिधि प्रदीप, शिवलाल, सुरेन्द्र भांडोरिया, डॉ. मनु कुमार भांडोरिया, हरिकृष्ण व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed