फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand to name Balaur Bypass Chowk after Shaheed Sher Singh

Jhajjar-Bahadurgarh News: बालौर बाईपास चौक का नाम शहीद शेर सिंह के नाम से रखने की मांग

Mon, 03 Jul 2023 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Demand to name Balaur Bypass Chowk after Shaheed Sher Singh
बहादुरगढ़। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंदजीत सिंह रविवार को नयागांव रोड पर अमर शहीद राव तुलाराम यादव धर्मशाला में पहुंचे। यहां यादव सभा बहादुरगढ़ ने समाज की तरफ से ज्ञापन सौंपकर कई मांगें कीं। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने राव तुला राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जन कल्याण यादव सभा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया। राव इंदरजीत ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों का जल्द से जल्द समाधान कराने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन धर्म सिंह यादव ने किया। उन्होंने अहीर रेजिमेंट का गठन करने की मांग की। जनकल्याण यादव सभा समिति के प्रधान अशोक यादव ने केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंदरजीत सिंह से मांग की कि बालोर बाईपास चौक का नाम चीन युद्ध में शहीद हुए शहीद शेर सिंह यादव के नाम से किया जाए। उन्होंने कहा कि जब आप पहली बार शहीद तुला राम यादव की मूर्ति का अनावरण करने पहुंचे थे तो धर्मशाला के लिए 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की थी जो अभी तक धर्मशाला समिति को नहीं मिल पाई है। उन्होंने इस राशि में और अधिक राशि जोड़कर धर्मशाला के निर्माण के लिए देने की मांग की। बालौर गांव के पूर्व सरपंच सतबीर यादव ने बताया कि गांव में सीवर लाइन डालने के लिए उनकी ओर से हरियाणा सरकार को एक एस्टीमेट भेजा गया है लेकिन उस पर अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जल्द से जल्द इस कार्य को भी करा कर उनकी समस्या का समाधान कराया जाए। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने उनके मांग पत्र को लेते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी सभी समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed