{"_id":"631cd923b6798633495d4c29","slug":"demand-to-install-cctv-and-increase-police-patrol-jhjhar-news-rtk6576626161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरी के व्यापारियों ने सीसीटीवी लगवाने की मांग को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरी के व्यापारियों ने सीसीटीवी लगवाने की मांग को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। बीते दिनों कस्बा बेरी में व्यापारियों के साथ हुई वारदात से परेशान व्यापारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान को ज्ञापन सौंपते हुए सीसीटीवी लगवाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
व्यापारियों का कहना है कि सीसीटीवी लगने से आरोपितों को पकड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बीते दिनों हुई वारदात के दौरान भी कुछ स्थानों पर लगे सीसीटीवी की मदद से ही आरोपित पुलिस की पकड़ में आ सके थे। उन्होंने कहा कि अगर प्रमुख सड़कों और बाजारों में अगर सीसीटीवी लग जाते हैं तो अपराधियों में खौफ बनेगा और यदि कोई वारदात होती भी है तो पुलिस को बदमाशों को पकड़ने में मदद मिलेगी। इसके अलावा रात के समय शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि बदमाशों में पुलिस का खौफ रहे और आमजन को सुरक्षा का अहसास हो।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि डीसी, एसपी से बात करके समस्या का जल्द समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से भय मुक्त होकर अपना व्यापार करने की बात कही। इस अवसर पर बेरी व्यापार मंडल के प्रधान अत्तर सिंह, पूर्व पार्षद जय भगवान, सैन्य प्रकोष्ठ से प्रदीप कादियान, ओबीसी मोर्चे से अजय कुमार, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड की झज्जर जिला इकाई के सदस्य प्रदीप ऐरण, एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक दिनेश कुमार, राजेंद्र रोहिल्ला, महेश, महताब कादियान, अनिल शर्मा, आकाश कादियान, संदीप कंसल, नवीन कंसल, आशीष जिंदल, जय भगवान आंवलिया, बिजेंद्र कंसल, कन्हैया, अशोक प्रजापति, सुशील ऐरण, बजरंग, प्रदीप कुमार सहित अन्य भी मौजूद रहे।