फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand to give Bharat Ratna honor to Pandit Lakhmichand

Jhajjar-Bahadurgarh News: पंडित लख्मीचंद को भारत रत्न सम्मान देने की मांग

Tue, 16 Jul 2024 06:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 16 Jul 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Demand to give Bharat Ratna honor to Pandit Lakhmichand
बहादुरगढ़। लाइनपार स्थित सूर्य कवि पंडित लख्मीचन्द धर्मशाला समिति ने धर्मशाला परिसर में सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद की जयंती मनाई। इसमें पंडित लख्मीचंद को नमन करते हुए उन्हें भारत रत्न सम्मान देने की मांग जोरदार ढंग से उठी।
विज्ञापन

धर्मशाला संरक्षक पालेराम शर्मा, प्रधान प्रवीण शर्मा, महासचिव सतीश शर्मा, नप के पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, समाजसेवी दिनेश कौशिक, उप प्रधान बलराम गौतम, सचिव हरिओम हरितश और कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया कर नमन किया। पंडित पवन दीक्षित द्वारा पूरे विधान के साथ हवन करवाया गया। हवन के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

समिति संरक्षक पालेराम शर्मा और प्रधान प्रवीण शर्मा ने कहा कि पंडित दादा लख्मीचंद का जन्म 15 जुलाई 1903 को सोनीपत जिले के जाटी कला गांव में हुआ था। उन्होंने ऐसी रचनाएं की जो आज के युग में सार्थक हो रही हैं। उन्हें चारों वेदों का ज्ञान था। उन्हें हरियाणा का शेक्सपियर भी कहा जाता है। समाजसेवी दिनेश कौशिक और महासचिव सतीश शर्मा ने कहा कि पंडित लख्मीचंद के पुत्र पंडित तुलेराम ने उनकी सांग परंपरा को आगे बढ़ाया और आज उनके पौत्र विष्णुदत्त कौशिक उनके पद्चन्हों पर चलकर सूर्य कवि लख्मीचंद की लोक गायिका व हरियाणवीं संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी ने कहा कि पंडित लख्मीचंद प्रतिभा के धनी थे। सदस्यों ने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि पंडित लख्मीचंद को भारत रत्न का सम्मान दिया जाए। धर्मशाला के पूर्व प्रधान मामनराम, पूर्व प्रधान मंजीत पाराशर, नरेन्द्र शर्मा, राजकंवार वशिष्ठ, मनोज, सुरेश शर्मा, हरिओम मुद्गिल, सतीश भारद्वाज, मास्टर रमेश दीक्षित, अतर सिंह, विनोद सहित अन्य गणमान्य लोगों ने हवन में आहुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed