फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand raised to increase metro coaches on the Green Line.

Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्रीन लाइन पर मेट्रो के कोच बढ़ाने की उठी मांग

Fri, 03 Jul 2026 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 03 Jul 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to increase metro coaches on the Green Line.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ से दिल्ली के इंद्रलोक और कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन तक यात्रियों ने मेट्रो के कोच बढ़ाने की मांग उठाई है। दरअसल, बहादुरगढ़ से प्रतिदिन दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अपने काम-धंधों पर जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है।
मेट्रो में चार कोच होने के कारण यात्रियों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों के सुझाव के बाद कई दिन पहले दिल्ली मेट्रो रेलवे कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने मेट्रो के परिचालन में कई बदलाव भी किए हैं। ताकि इस काॅरिडोर पर मेट्रो की फ्रीक्वेंसी बढ़ सके। इंटरनेट मीडिया पर कई यात्रियों ने पोस्ट कर इस कॉरिडोर के चार कोच की मेट्रो ट्रेनों को छह कोच की ट्रेन में तब्दील करने की मांग की है।
विज्ञापन


डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो के पिंक, मजेंटा, वायलेट, ग्रे और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का काॅरिडोर स्टैंडर्ड गेज का है। इस वजह से इन कॉरिडोर पर छह कोच की मेट्रो ट्रेनों का परिचालन होता है। इसके अलावा रेड, येलो व ब्लू लाइन पर अब आठ कोच की मेट्रो चलती है। इन कॉरिडोर पर भी पहले चार कोच की मेट्रो चलती थी। यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ इन कॉरिडोर की ट्रेनें पहले छह कोच में और बाद में आठ कोच की ट्रेन में तब्दील हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रीन लाइन दिल्ली मेट्रो का एकमात्र कॉरिडोर, जहां चलती है चार कोच की मेट्रो

बहादुरगढ़ से इंद्रलोक और कीर्ति नगर ग्रीन लाइन मेट्रो कॉरिडोर मौजूदा समय में ऐसा मेट्रो का एक मात्र कॉरिडोर है जिस पर अभी चार कोच की 20 मेट्रो ट्रेनों का परिचालन होता है। डीएमआरसी ने तीन दिन पहले ही सभी कार्य दिवस के दिन इस कॉरिडोर पर दो लूप (ब्रिगेडियर होशियार सिंह-कीर्ति नगर और मुंडका-इंद्रालोक) में मेट्रो चलाने के फैसले की जानकारी दी तो कई यात्रियों ने कोच बढ़ाने की मांग कर डाली। इस कॉरिडोर पर अभी प्रतिदिन करीब 60 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। डीएमआरसी का कहना है कि अभी इस कॉरिडोर को मेट्रो ट्रेनों के कोच बढ़ाने की योजना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed