{"_id":"699b666745cd9db33101abd0","slug":"demand-raised-to-abolish-income-tax-on-temple-income-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-121346-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मंदिरों की आय पर आयकर समाप्त करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मंदिरों की आय पर आयकर समाप्त करने की उठाई मांग
विज्ञापन
फोटो-55: बहादुरगढ़ के श्री सत्यनारायण मंदिर की कमेटी के सदस्य। संवाद
बहादुरगढ़। वार्ड-24 स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर की प्रबंधक कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें मंदिरों की आय पर लगाए जा रहे आयकर को समाप्त करने की मांग उठाई गई। बैठक में कमेटी सदस्यों ने केंद्र सरकार से इस विषय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया।
कमेटी के प्रधान हेमराज यादव ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से सरकार द्वारा मंदिरों की आय पर भी इनकम टैक्स लगाया जा रहा है जो उचित नहीं है। मंदिर किसी व्यावसायिक संस्था की तरह लाभ कमाने का साधन नहीं होते बल्कि यहां श्रद्धालुओं द्वारा दी गई दान राशि से धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ, भंडारे और सामाजिक गतिविधियां संचालित की जाती हैं।
ऐसे में मंदिरों की आय को कर के दायरे में लाना धार्मिक भावनाओं के विपरीत है। मौके पर मंदिर कमेटी के उपप्रधान चंद्रमोहन जून, महामंत्री सुंदर लाल मुदगिल, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार जांगड़ा, सुरेंद्र कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे। संवाद