फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand for extension of Mussoorie Express to Rohtak instead of Shakurbasti

Jhajjar-Bahadurgarh News: मसूरी एक्सप्रेस को शकूरबस्ती की बजाय रोहतक तक बढ़ाने की मांग

Thu, 18 Dec 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 18 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Demand for extension of Mussoorie Express to Rohtak instead of Shakurbasti
-फोटो 57 : बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन। संवाद
बहादुरगढ़। मसूरी एक्सप्रेस के विस्तार को लेकर दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक दैनिक रेल यात्री समिति ने रेल मंत्री को ज्ञापन भेजकर इसे शकूरबस्ती की बजाय रोहतक जंक्शन तक संचालित करने की मांग उठाई है। समिति का कहना है कि इससे न केवल यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी बल्कि रेलवे के राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
विज्ञापन


समिति के प्रवक्ता सतपाल हांडा ने बताया कि मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक की ओर से 12 दिसंबर 2025 को जारी प्रेस नोट के अनुसार गाड़ी संख्या 14041-14042 (मसूरी एक्सप्रेस) का विस्तार 15 जनवरी 2026 से दिल्ली जंक्शन से शकूरबस्ती तक किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद यह ट्रेन नए नंबर 14341-14342 के तहत शकूरबस्ती से देहरादून के बीच नियमित रूप से संचालित होगी। वर्तमान समय सारिणी के अनुसार यह ट्रेन देहरादून से रात 9 बजकर 20 मिनट पर चलकर सुबह साढ़े 7 बजे बजे दिल्ली जंक्शन और 8 बजकर 25 मिनट पर शकूरबस्ती पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में यह ट्रेन रात 9 बजकर 20 बजे शकूरबस्ती से रवाना होकर 10 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली जंक्शन से चलकर अगले दिन सुबह 9 बजकर 05 मिनट बजे देहरादून पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन लगभग 13 घंटे तक शकूरबस्ती स्टेशन पर खड़ी रहेगी।
समिति का तर्क है कि यदि इस ट्रेन का विस्तार शकूरबस्ती की बजाय रोहतक जंक्शन तक किया जाता है तो शकूरबस्ती स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ से भी राहत मिलेगी और बहादुरगढ़, सांपला व रोहतक के यात्रियों को गढ़मुक्तेश्वर, बिजनौर, योगनगरी हरिद्वार और देहरादून के लिए सीधी रेल सेवा मिल सकेगी।

वर्तमान में इस रेल मार्ग पर इन तीर्थ व पर्यटन स्थलों के लिए कोई सीधी ट्रेन उपलब्ध नहीं है। दिल्ली-रोहतक दैनिक रेल यात्री समिति ने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि जनहित और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गाड़ी संख्या 14341-14342 का संचालन 15 जनवरी 2026 से शकूरबस्ती की बजाय रोहतक जंक्शन से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed