फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand for connecting Asoda railway station with Jasaur Khedi station intensifies

आसौदा रेलवे स्टेशन को जसौर खेड़ी स्टेशन से जोड़ने की मांग तेज

Fri, 03 Dec 2021 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Demand for connecting Asoda railway station with Jasaur Khedi station intensifies
बहादुरगढ़। कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे के साथ-साथ प्रस्तावित सोनीपत-पलवल रेल कॉरिडोर को दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर मौजूदा आसौदा रेलवे स्टेशन से दोनों तरफ से जोड़ने की मांग की जा रही है। वीरवार को आसपास के 30 गांवों का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को दिल्ली में रेलवे बोर्ड की यात्री सेवा समिति के चेयरमैन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनके समक्ष मांगें भी रखीं। इस उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है। रेल मंत्रालय के अधिकारी रमेश चंद्र से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई प्रो. हरिओम ने की।
विज्ञापन

प्रो. हरिओम ने बताया कि जिस प्रकार सोनीपत-पलवल रेल कॉरिडोर को इस प्रस्तावित मांडोठी स्टेशन से मौजूदा आसौदा रेलवे स्टेशन तक अलग लूप लाइन बिछाकर जोड़ा जा रहा है। उसी तर्ज पर मौजूदा आसौदा रेलवे स्टेशन को प्रस्तावित जसौर खेड़ी स्टेशन से अलग लूप लाइन बिछाकर जोड़ा जाना चाहिए। ताकि हलके के निवासियों को इस नये रेल कॉरिडोर की सेवाओं का पूरा लाभ मिल सके। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आसौदा रेलवे स्टेशन से प्रस्तावित जसौर खेड़ी स्टेशन की दूरी करीब 6 किलोमीटर है। मौजूदा आसौदा रेलवे स्टेशन से प्रस्तावित जसौर खेड़ी स्टेशन तक कुल अधिग्रहण होने वाली जमीन 10-15 एकड़ (केवल घुमाव/मोड़ के स्थान पर), बाकी दूरी के लिए मेन लाइन के संतर की जमीन से लूप लाइन निकलेगी। उन्होंने बताया कि लूप लाइन को बिछाने में कोई भी अवरोध नहीं है। अभी यह जमीन खेती के लिए प्रयोग की जा रही है। इसके बीच में कोई उद्योग, धर्म स्थल आदि भी नहीं है। संभावित अधिग्रहण होने वाली जमीन का मुआवजा अभी तक वितरित नहीं किया गया है। अधिग्रहण होने वाली जमीन की पैमाइश का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि रेलवे एक्ट 1989 के अनुभाग 20ई के तहत अभी दूसरा नोटिस जारी नहीं हुआ है। हरिओम के मुताबिक चेयरमैन रमेश चंद्र ने ग्रामीणों की बात को ध्यान से सुना और रेल मंत्रालय के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल में रोहतास जांगड़ा, जिले सिंह, दिलबाग भारद्वाज, जितेंद्र सिंह, जगदीश आर्य, जयभगवान रोहिल्ला, उदय सिंह, रवि दलाल, सरदार सिंह, रामधन, जगदीश चंद्र, सुभाष, बलवान, कृष्ण चन्द्र, राजे, रोहतास दलाल, जितेंद्र कुमार, शिवदास, राजेंद्र, अजीत, जोगेंद्र व कृष्ण समेत 30 गांवों के प्रतिनिधि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed