{"_id":"5eb058288ebc3e909a685996","slug":"delhi-policeman-and-neighbor-shot-dead-in-the-morning-bahadurgarh-news-rtk5536074169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह घूमने निकले दिल्ली पुलिसकर्मी और पड़ोसी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह घूमने निकले दिल्ली पुलिसकर्मी और पड़ोसी की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
लाइनपार में हुए दोहरे हत्याकांड के दौरान मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : Bahadurgarh
लाइनपार क्षेत्र से गुजर रही मुंगेसपुर ड्रेन पर सोमवार की सुबह वत्स कॉलोनी निवासी दिल्ली पुलिसकर्मी और उसके पड़ोसी की गोलियां मारकर हत्या कर दी र्गईं। दोहरे हत्याकांड के पीछे क्या कारण हैं और मारने वाले कौन थे इसका अभी पता नही चल पाया है। सूचना मिलने पर डीएसपी अजायब सिंह, राहुल देव व लाइनपार थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए वारदात स्थल पर बुलाया गया है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। कुछ व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से गांव खांडा व हाल वत्स कॉलोनी निवासी लाइन पार की वत्स कॉलोनी में रहने वाले 35 वर्षीय मनोज अपने पड़ोस में रहने वाले 52 वर्षीय रमेश के साथ प्रतिदिन की तरह ही सोमवार को भी घूमने के लिए गया था। सुबह के समय करीब 7 बजे दोनों को मुंगेशपुर ड्रेन की पटरी पर अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे और इसकी खबर पुलिस को भी दी। बताया गया है कि मनोज दिल्ली पुलिस में विकास पुरी में तैनात था। जबकि रमेश लॉकडाउन से पहले गलियों में घूमकर कपड़े बेचने का काम करता था। रमेश के सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिल्ली पुलिसकर्मी मनोज के पेट के पास गोली लगी। वह जान बचाने के लिए मौके से भागा। बाद में उक्त पुलिसकर्मी ने अपने एक साथी को मदद के लिए भी बुलाया। वह उसे स्कूटी पर बैठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहा था तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस में भी हड़कंप मच गया। वारदात स्थल पर डीएसपी राहुल देव, डीएसपी अजायब सिंह, थाना लाइनपार प्रभारी देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने खेतों में काम करने वाले व अन्य लोगों से जानकारी भी जुटाई। जानकारी के अनुसार हमलावर दो थे तो और बाइक पर सवार होकर आए थे। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले को लेकर गहन छानबीन में जुटे हुए हैं। आसपास कहीं सीसीटीवी कैमरे तो नहीं लगे थे, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दोनों शादीशुदा थे मरने वाले
दिल्ली पुलिसकर्मी मनोज शादीशुदा था। वह दो बेटों का पिता था। उसका पड़ोसी रमेश भी शादीशुदा था। उसके पास एक बेटा व एक बेटी है। उसके एक बेटे की काफी दिनों पहले किसी बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। रमेश के दोनों बच्चे अविवाहित है, जबकि पुलिसकर्मी मनोज के बेटे किशोर हैं।
पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
दोनों शवों को नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। सोमवार शाम तक तक शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। लाइनपार थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।