फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Delhi and Punjab governments should first look into their own affairs: Dharkhar

पहले अपने गिरेबान में झांके दिल्ली और पंजाब सरकार : धरखड़

Wed, 23 Oct 2024 04:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 23 Oct 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Delhi and Punjab governments should first look into their own affairs: Dharkhar
झज्जर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि वायु प्रदूषण को नियंत्रण में रखना सभी की जिम्मेदारी है। एनसीआर सहित उत्तर भारत में वायु प्रदूषित होने पर पंजाब और दिल्ली की आप सरकार केवल हरियाणा के किसानों को जिम्मेदार ठहरा रही है जो बिल्कुल ठीक नहीं है। दोनों सरकारों को अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को जवाब देते हुए कहा कि यह विषय ओछी राजनीति का नहीं है। यह सभी के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ विषय है। इस गंभीर विषय पर आप और कांग्रेस मुंह पर ऑक्सीजन का सिलिंडर लगाकर भी राजनीति करने से पीछे नहीं हटेंगी, आरोपों की राजनीति इनके खून में है। इनका सुधारों से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है, वे केवल अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए हरियाणा पर आरोप मंढते हैं।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पराली प्रबंधन के लिए संसाधन और अनुदान दे रही है। मु पानीपत में सीएनजी प्लांट की शुरुआत हो चुकी है, जहां पर बड़ी मात्रा में पराली की खपत होती है। उन्होंने पंजाब की आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सेटेलाइट तस्वीरों से स्पष्ट हो जाता है कि हरियाणा से ज्यादा पंजाब में पराली जलाई जा रही है। पंजाब से उठने वाला धुआं हरियाणा की आबोहवा को प्रदूषित कर रहा है। दिल्ली सरकार अपनी जिम्मेदारी से भागती है। प्रदूषण नियंत्रण को लेकर दिल्ली सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed