{"_id":"63714944c1965e74b278f930","slug":"defense-minister-remained-on-the-land-of-jhajjar-for-two-and-a-half-hours-jhjhar-news-rtk663370157","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत व संस्कारवान मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल ने किया बेहतर कार्य, हैं बेदाग : राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत व संस्कारवान मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल ने किया बेहतर कार्य, हैं बेदाग : राजनाथ
विज्ञापन
झज्जर के कुलाना में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा के अनावरण समारोह में पहुंचे रक्षामंत्री
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कुलाना में आयोजित जनसभा में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि संत व संस्कारवान मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल ने बेहतर कार्य हरियाणा के विकास के लिए किए हैं। जनता के लिए काम करने वाले संत प्रवृति के मुख्यमंत्री मनोहर लाल हैं। सत्ता के शिखर पर भी उनके दामन पर एक भी दाग नहीं है और भय व भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया जा रहा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने वीर भूमि कुलाना पहुंचने पर रक्षामंत्री को झज्जर के प्रसिद्ध अमरूद की टोकरी भेंटकर सम्मान किया। करीब सवा दो घंटे झज्जर की धरा पर रक्षामंत्री रहे और करीब दो बजे वे कार्यक्रम स्थल से रवाना हुए। इसके बाद रक्षामंत्री दिल्ली व मुख्यमंत्री ने हांसी के लिए उड़ान भरी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुलाना में कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान का गौरवमयी इतिहास रहा है। देश की सामाजिक, सांस्कृतिक दिशा को मोड़ने वाले सम्राट पृथ्वीराज चौहान से युवा शक्ति को प्रेरणा लेनी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि इतिहास का विकृत स्वरूप कई वर्षों तक दिखाया गया, इसलिए पृथ्वीराज चौहान के नाम पर शोध संस्थान एवं स्मारक तरावड़ी में बनाने की घोषणा सरकार ने की है। उन्होंने कहा कि संत महापुरुष विचार प्रसार योजना बनाकर हरियाणा सरकार ने महापुरुषों को याद करने की पहल की है। जनसभा स्थल पर संत समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। विशेष मंच पर मौजूद संत महात्माओं पर पुष्प वर्षा अर्पित की गई और उनके त्याग व समर्पण को याद करते हुए संस्कारवान समाज के निर्माण में निभाई जा रही भूमिका पर उनका आदर किया।
प्रतिमा का अनावरण गौरव की बात : सांसद
रोहतक के सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का झज्जर जिला में आगमन पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि झज्जर वीरों का इलाका है और सम्राट पृथ्वी राज चौहान की प्रतिमा का अनावरण क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष क्षेत्र के विकास से जुड़ी अनेक मांग भी रखी।
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर रही सुरक्षा एजेंसियों की नजर
समारोह को लेकर एनएसजी, एसपीजी व पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर रही। सुबह ही एसपी वसीम अकरम, डीसी शक्ति सिंह पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। पुलिस की ओर से लगाए गए नाकों को भी एसपी ने चैक किया। डीसी व एसपी हेेलिपेड, प्रतिमा अनावरण स्थल व समारोह स्थल का बार-बार जायजा लेते रहे।
सुरक्षा एजेंसियों का रहा पहरा, मध्यरात्रि को बंद कर दिया था हाइवे
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। शनिवार की मध्यरात्रि को पुलिस प्रशासन की तरफ से नेशनल हाइवे को बंद कर दिया था। वाहनों को अन्य रास्तों से निकाला गया। नेशनल हाइवे पर कुलाना चौक पर सुबह करीब साढ़े 10 बजे जाम की स्थित बन गई थी। करीब साढ़े 11 बजे रक्षामंत्री का हेलीकॉप्टर महिला कॉलेज के पास खेल मैदान में उतरा। उससे कुछ मिनट पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल का हैलिकॉप्टर इसके सामने वाले हेलीपेड पर उतरा था। हेलिपेड पर रक्षामंत्री का स्वागत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ व मुख्मंत्री मनोहर लाल ने किया। हेलीपेड से उनका काफिला सीधा प्रतिमा अनावरण स्थल पर पहुंचा। उनके आगमन से कुछ देर पहले ही पूरा रोड खाली करवा दिया गया था।
आपने खाना नहीं खिलाया मै जा रहा हूं फिर मिलेंगे
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पहले सांसद अरविंद शर्मा, सांसद डीपी वत्स, सांसद सुनीता दुग्गल, प्रदेशाध्यक्ष, मंत्री ओमप्रकाश यादव व मंच पर मौजूद विधायकों की तरफ से राजपूत सभा की धर्मशाला के लिए दान की घोषणा की और उसके बाद कहा और कुछ चाहिए। मजाकिया अंदाज में कहा लोगों से कहा बन गई धर्मशाला। अब मैं जा रहा हूं आपने खाना नहीं खिलाया।
समारोह में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव, सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल, राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पृथला के विधायक नयनपाल रावत, पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता, सोहना से विधायक संजय सिंह, राई के विधायक मोहन लाल बुडोली, कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान, राजपूत महासभा के अध्यक्ष सरजीत सिंह चौहान, पूर्व मंत्री कांता देवी, हरको बैंक के चेयरमैन डॉ अरविंद यादव, प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू, युवा नेता आदित्य धनखड़, दिनेश शास्त्री, शेर सिंह राणा, महिपाल राणा, डॉ. राकेश, पूर्व विधायक शशि रंजन परमार, प्रो वीरेंद्र सिंह चौहान, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा, आंनद सागर, अनिल शर्मा, मनीष बंसल, कलाकार बीरपाल खरकिया, महेश चौहान, प्रवीण जोशी, सुमित्रा चौहान, ठाकुर बिक्रम सिंह, मोहन पाटोदा, महेश चौहान, भीष्मपाल, प्रदीप कुमार, विनोद भटेड़ा, डब्लू कुतानी, सुरेश लुहारी, तेजपाल लुहारी, मैनपाल अमादलपुर, बिटू अमादलपुर, शिवपाल लुहारी, समशेर सिंह, भवंर न्यौला, मीडिया कोर्डिनेटर राजकुमार कपूर, मनीष नंबरदार दुजाना सहित जिला प्रशासन की ओर से डीसी शक्ति सिंह, एसपी वसीम अकरम, डीएमसी जगनिवास, सीईओ जिला परिषद प्रदीप कौशिक, एसडीएम झज्जर रविंद्र कुमार, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सीटीएम परवेश कादियान, डीएसपी राहुल देव व डीएसपी नरेश कुमार व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।