{"_id":"68f3ec2175a67a54fa041b51","slug":"deepanshu-won-the-100-and-400-meter-races-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118292-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 100 व 400 मीटर दौड़ में दीपांशु ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 100 व 400 मीटर दौड़ में दीपांशु ने मारी बाजी
Sun, 19 Oct 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 51 : प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी अतिथियों के साथ। स्रोत स्कूल
बहादुरगढ़। शनिवार को शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में खंड स्तरीय अंडर-11 के खेल कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स व कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह की ओर से किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों व शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए।
खेलों से सद्भावना, भाईचारा, प्रेम, अनुशासन व नेतृत्व जैसे गुणों का विकास होता है। अंडर-11 एथलेटिक्स 100 व 400 मीटर लड़कों में जसोर खेड़ी स्कूल का छात्र दीपांशु प्रथम रहा। 200 मीटर में शिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल का रुद्र प्रथम रहा। विजयी खिलाड़ी व टीम जिलास्तर के लिए चयनित होगी। प्रतियोगिता प्राचार्य मंजू रानी की देखरेख में हुई।
लांग जंप में दक्षित छारा ने पहला स्थान प्राप्त किया। हाई जंप में मिसाल छारा ने पहला स्थान पाया। शॉट पुट में जूपिटर स्कूल के जतिन ने पहला स्थान पाया। वहीं लड़कियों में 100 व 400 मीटर में मदर प्राइड स्कूल की छात्रा शिवानी गुलिया ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर में सेंट सोल्जर स्कूल के आशु ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
लांग जंप में हिमांशी रणवीर मॉडल स्कूल, हाई जंप में डीएवी की परिषा व शॉट पुट में जुपिटर स्कूल का छात्रा तनवी पहले स्थान पर रही। इस मौके पर शारीरिक शिक्षक संघ बहादुरगढ़ ने स्मृति चिन्ह देकर शिक्षा अधिकारी शेर सिंह का सम्मान किया।