Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Deepak Punia Marriage in Bahadurgarh Deepak Punia fiancee Who is Shivani

Deepak Punia Marriage: कौन हैं शिवानी, जो बनेंगी ओलंपियन पहलवान दीपक पूनिया की दुल्हन; इस दिन लेंगे सात फेरे

Thu, 22 Jan 2026 08:06 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 22 Jan 2026 08:06 PM IST
सार

ओलंपियन पहलवान दीपक पूनिया जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।  28 सितंबर 2025 को दीपक पूनिया की सगाई शिवानी के साथ हुई थी। शादी को लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। 

विज्ञापन
Deepak Punia Marriage in Bahadurgarh Deepak Punia fiancee Who is Shivani
ओलंपियन पहलवान दीपक पूनिया व उनकी मंगेतर शिवानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गांव छारा निवासी ओलंपियन पहलवान दीपक पूनिया तीन फरवरी को विवाह बंधन में बंधेंगे। उनकी शादी गांव निलौठी निवासी शिवानी के साथ होगी। दोनों के पिता पुराने दोस्त हैं। शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं और कार्ड बांटे जा रहे हैं।

विज्ञापन


गांव छारा में होंगी रस्में 

दीपक ने शादी देसी परंपराओं के अनुसार करने का फैसला लिया है। सात दिन पहले वे बान बैठेंगे। गांव छारा में ही रस्में निभाई जाएंगी। 3 फरवरी को बहादुरगढ़ के सेक्टर 14 स्थित हिल्टन बैंक्वेट हाल में बरात आएगी। शादी बिना दहेज होगी ताकि समाज को सकारात्मक संदेश दिया जा सके।
विज्ञापन


बीते साल 28 सितंबर को हुई थी सगाई 

पहलवान दीपक पूनिया का रिश्ता पिता सुभाष पूनिया के पुराने दोस्त गांव निलौठी निवासी अनूप सिंह की बेटी शिवानी से तय हुआ था। दीपक और शिवानी की सगाई 28 सितंबर 2025 को बहादुरगढ़ के ही एक रेस्टोरेंट में हुई थी। इसमें सिर्फ दोनों परिवारों और करीबी लोगों को ही बुलाया गया था। शिवानी वर्तमान में सिविल सेवा की तैयारी कर रही हैं। वे आईएएस बनना चाहती हैं। शादी समारोह में मेहमानों को न्योता देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बड़ी संख्या में आएंगे वीआईपी 

शादी में वीआईपी, बड़ी संख्या में पहलवान और खेल जगत से जुड़े लोग इसमें शामिल होंगे। हालांकि शादी में कौन-कौन वीआईपी शामिल होंगे और किन्हें न्योता दिया गया है यह सार्वजनिक नहीं किया गया है। दीपक के ससुर अनूप सिंह का कहना है कि दोनों परिवार बैठकर सलाह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दीपक के परिवार की तरफ से 2 फरवरी को झज्जर के धनखड़ फॉर्म हाउस में लंच रखा गया है। वहीं, 3 फरवरी को शाम 4 बजे बरात रवाना होगी।

दीपक पहलवान की उपलब्धियां

राष्ट्रमंडल खेल: वर्ष 2022 में बर्मिंघम में 86 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप : वर्ष 2019 में 86 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया।

एशियाई खेल: वर्ष 2023, हांगझोऊ में 86 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता।

जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: वर्ष 2019 में 86 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

विश्व रैंकिंग: वर्ष 2019 में 86 किलोग्राम वर्ग में विश्व नंबर-1 पहलवान बने।

टोक्यो ओलिंपिक 2020: कांस्य पदक मुकाबले में हार के बाद पांचवां स्थान हासिल किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed