{"_id":"6743b127634d941e0a013e85","slug":"deenbandhu-chhotu-ram-always-inspired-the-poor-community-for-education-chhikara-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111248-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीनबंधु छोटूराम ने हमेशा गरीब समाज को शिक्षा के लिए किया प्रेरित : छिकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनबंधु छोटूराम ने हमेशा गरीब समाज को शिक्षा के लिए किया प्रेरित : छिकारा
Mon, 25 Nov 2024 04:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 53 : दीनबंधु सर छोटूराम को नमन करते भारतीय किसान संघ प्रदेशाध्यक्ष सतीश छिकारा व अन्य।
बहादुरगढ़। शहर के ट्रिपल सी कॉम्प्लेक्स पर भारतीय किसान संघ प्रदेशाध्यक्ष सतीश छिकारा व कई किसानों ने दीनबंधु सर छोटूराम जयंती मनाई। उन्होंने दीनबंधु सर छोटूराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनको नमन किया।
छिकारा ने कहा कि सर छोटूराम ने गरीब-मजदूर और किसान के हितों के लिए कार्य किए, इसलिए उन्हें दीनबंधु का खिताब मिला। उन्होंने कहा कि दीनबंधु छोटूराम ने हमेशा गरीब समाज को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। उनका मानना था कि शिक्षा ही एकमात्र उपाय है जो गरीबों को उनके हक दिला सकता है और समर्थ बना सकता है। दीनबंधु छोटूराम ने गरीबी और कर्जदारी को करीबी से देखा, उन्होंने स्वयं अच्छी शिक्षा ग्रहण की और किसान व कमेरे वर्ग के हकों की लड़ाई के लिए अंग्रेजी हुकूमत से संघर्ष किया। इस मौके पर राम सिंह खोखर, चांद सिंह हुड्डा, हवा सिंह सहवाग, सजन कुमार नरवाल, खेल सिंह, महताब सिंह छिकारा, सोनू राठी, मोनू, गुलशन, मिकी, विपिन, विजय दिनोदिया आदि मौजूद रहे।