फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Deen Dayal Lado Laxmi Yojana: 4000 women registered themselves in two days

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना : दो दिन में 4000 महिलाओं ने कराया अपना पंजीकरण

Mon, 27 Oct 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 27 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Deen Dayal Lado Laxmi Yojana: 4000 women registered themselves in two days
फोटो 23: सोनीपत के गांव में पंजीकरण केंद्र पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त सुशील सारवान। स
सोनीपत। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत दो दिन में करीब 4000 महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया है। ग्राम सचिव व पटवारी समेत संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों पर जाकर महिलाओं का पंजीकरण किया। जिन महिलाओं के पास दस्तावेज अधूरे है उन्हें पंजीकरण के लिए दस्तावेज पूरे कराने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने योजना के तहत किए जा रहे पंजीकरण कार्य का गांव बड़ी, पीपली खेड़ा, हसनपुर व सोनीपत में निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ बिना किसी देरी के प्रदान करना सुनिश्चित करें। पंजीकरण में आने वाली किसी भी प्रकार की तकनीकी व दस्तावेज संबंधी बाधा को तुरंत प्रभाव से दूर करने का हर संभव प्रयास करें।
विज्ञापन

इससे योजना की पात्र महिलाओं को इसका पूरा लाभ दिया जा सकेगा। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को बिना अवरोध के चलाने के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 0172-4880500 भी शुरू कर रखा है। साथ ही एप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यालय से प्राप्त डाटा के अनुसार इस योजना के लिए जिला की 44533 महिलाएं पात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 23 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए, कम से कम 15 वर्ष से हरियाणा की निवासी होनी चाहिए। इसके अलावा परिवार की आय एक लाख रुपये वार्षिक होनी चाहिए। उपायुक्त के साथ एसडीएम गन्नौर प्रवेश कादियान, बीडीपीओ राजेश टिवाना, ग्राम सचिव एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।





दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत दो दिन में 4000 से ज्यादा महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया है। पंजीकरण कराने में सबसे बड़ी समस्या दस्तावेज पूरे करने की आ रही है। महिलाओं को योजना का लाभ देने के लिए दस्तावेज पूरे करने को कहा जा रहा है।
- प्रवीन मेहता, जिला प्रबंधक, नागरिक संसाधन सूचना विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed