फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Decorations begin in temples, devotees will anoint Bhole Baba with Panchamrit

Jhajjar-Bahadurgarh News: मंदिरों में सजावट शुरू, श्रद्धालु पंचामृत से करेंगे भोले बाबा का अभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Decorations begin in temples, devotees will anoint Bhole Baba with Panchamrit
-फोटो 85 : राखी - फोटो : udhampur news
बहादुरगढ़। महाशिवरात्रि के इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 15 फरवरी को मनाए जाने वाले इस पावन पर्व के लिए शिव मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिरों को फूलों, झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

श्रद्धालु पंचामृत से भोले बाबा का अभिषेक करेंगे। महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ का जल, दूध और पंचामृत से अभिषेक करने की विशेष मान्यता है। मंदिरों में सुबह से ही विशेष पूजा और रुद्राभिषेक का आयोजन होगा।
विज्ञापन

मंदिर समितियों के अनुसार श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, जल व्यवस्था और कतारबद्ध दर्शन की विशेष व्यवस्था की जा रही है। महाशिवरात्रि को लेकर शहर में भक्ति का माहौल बन गया है और श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ भोलेनाथ के अभिषेक की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन मंदिरों में होंगे कार्यक्रम

महाशिवरात्रि पर यूं तो शहर के सभी मंदिरों में कार्यक्रम होंगे लेकिन विशेषकर काठमंडी स्थित शिव-हनुमान मंदिर, परनाला गांव में स्थित वेदांत आश्रम में सुबह 10 बजे महामृत्युंज्य यज्ञ होगा। वेदांत आश्रम के संचालक देवेंद्रानंद गिरी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर आश्रम में हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणी, राष्ट्रीय संत सेवा गोरक्षक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य मधुरदास उपस्थित होंगे।



वे हर साल व्रत रखती हैं और महाशिवरात्रि पर मंदिर जाकर भगवान शिव का अभिषेक करती हैं। इस दिन सच्चे मन से पूजा करने पर मनोकामनाएं पूरी होती हैं। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करती हैं।

-कविता, एचएल सिटी, बहादुरगढ़।



वे पिछले कई दिनों से पूजा की तैयारी कर रही हैं। महाशिवरात्रि उनके लिए आस्था और विश्वास का सबसे बड़ा पर्व है। इस दिन वे पंचामृत से अभिषेक कर भगवान से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।


-राखी, नई बस्ती निवासी



इस पावन दिन का साल भर इंतजार रहता है। भगवान भोलेनाथ का विधि विधान से पूजन और अभिषेक करने से सभी मनोरथ पूर्ण होते है। शिवरात्रि पर हर साल ब्रह्म मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा अर्चना के साथ शिवलिंग का अभिषेक करते हैं।

-मोनिका, अग्रवाल कॉलोनी निवासी

-फोटो 85 : राखी

-फोटो 85 : राखी- फोटो : udhampur news

-फोटो 85 : राखी

-फोटो 85 : राखी- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article