फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   death of corona infected

बहादुरगढ़ के कोरोना संक्रमित मजदूर पीजीआई रोहतक में मौत

Sat, 13 Jun 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
death of corona infected
शहर से सटे गांव सराय औरंगाबाद के बाहर एक झुग्गी निवासी कोरोना संक्रमित मजदूर की इलाज के दौरान शनिवार को पीजीआई रोहतक में मौत हो गई। वह अस्थमा का मरीज भी था।
विज्ञापन

सराय औरंगाबाद के पास झुग्गी में रहने वाले इस व्यक्ति की उम्र करीब 45 साल थी। वह शराब व धूम्रपान का आदी होने के कारण गंभीर रूप से बीमार रहता था। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने रैंडम व्यवस्था के तहत 16 मई को उसका कोरोना टेस्ट कराया था। तीन दिन बाद 19 मई को टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान 24 मई को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रणदीप पूनिया ने बताया कि अस्थमा से बेहद परेशान होने के कारण उसे पीजीआई में भर्ती रखा गया। उसके बाद 5 जून को फिर हुई उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। पीजीआई में इलाज के दौरान शनिवार को इस व्यक्ति मौत हो गई। कोरोना मृतकों की अंत्येष्टि की विशेष व्यवस्था के तहत सरकारी अमले द्वारा रोहतक में ही इस व्यक्ति का दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed