फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Deadly attack on youth, six named

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवक पर जानलेवा हमला, छह नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on youth, six named
झज्जर। कुंजिया गांव में खेत पर गए एक युवक पर हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले के गांव कुंजिया निवासी अक्षय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जुलाई को सुबह करीब 7 बजे वह खेत में ज्वार लेने गया था। इसी दौरान 5-6 मोटरसाइकिलों पर सवार 7-8 लोग वहां पहुंचे और उस पर लाठी, रॉड, चाकू और बीयर की बोतल से हमला कर दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि हमलावर उसे जबरन दूसरी जगह ले गए और वहां भी मारपीट की। अक्षय ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर उसके 5,700 रुपये निकालकर ले गए और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

शिकायत में राजबीर, रवि, सोमबीर, मोनू, उदय और सतीश को हमले के लिए नामजद किया गया है। आरोप है कि राजबीर और रवि ने लाठियों से, सोमबीर ने लोहे की रॉड से, मोनू ने चाकू से, उदय ने डंडे से और सतीश ने बीयर की बोतल से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस झज्जर पहले नागरिक अस्पताल पहुंची, जहां से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। अगले दिन पुलिस ने पीजीआई पहुंचकर घायल का बयान दर्ज किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed