फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dead body of Rohtak Youth Found in Jhajjar in Canal Pump House

Haryana: स्कूटी बेचकर पैसे मम्मी को दे देना, मैं चैनल से कूदकर जान दे रहा हूं... पंप हाउस पर मिला अनिल का शव

Wed, 03 Jul 2024 09:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 03 Jul 2024 09:45 PM IST
सार

जेएनएल के अकहेडी मदनपुर पंप हाउस पर रोहतक निवासी अनिल का शव मिला है। मरने से पहले परिजनों को फोन पर मैसेज भेजा गया है। परिजनों को फोन पर मैसेज भेजकर जेएनएल में कूदने की बात कही गई है। स्कूटी की चाबी पायदान के नीचे होने की बात भी कही गई। एसएफएल ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए, शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। 

विज्ञापन
Dead body of Rohtak Youth Found in Jhajjar in Canal Pump House
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर के साल्हावास क्षेत्र के जवाहरलाल नेहरू कैनाल स्थित अकहेडी मदनपुर पंप हाउस पर बुधवार को सुबह एक शव मिला। शव की शिनाख्त खोखरा कोट रोहतक निवासी 32 वर्षीय अनिल पुत्र राजकुमार के तौर पर हुई है। वह एक जुलाई से घर से लापता था। परिजनों के अनुसार अनिल ने मरने से पहले अपने परिजनों के फोन पर संदेश भेज बताया था।

विज्ञापन


जिसमें लिखा था कि स्कूटी को बेचकर मम्मी के पैसे दे देना। वह चैनल में कूदकर अपनी जान दे रहा है, जिसमें किसी का कोई दोष नहीं है। स्कूटी की चाबी पायदान के नीचे होने की बात भी मैसेज में लिखी है।
विज्ञापन


अकहेडी मदनपुर पंप हाउस पर बुधवार सुबह 9 बजे के एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव को कैनाल में तैरता देख स्थानीय कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। एएसआई रमेश व हेड कांस्टेबल संदीप कुमार की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय कर्मचारियों की मदद से शव को कैनाल से बाहर निकलवाया। पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लिया एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर में भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव शिनाख्त के लिए जिले व इलाके में मैसेज भेजे। इसके आधार पर शव की शिनाख्त खोखरा कोट रोहतक निवासी 32 वर्षीय अनिल पुत्र राजकुमार के तौर पर हुई है। वह एक जुलाई से घर से लापता था। उसने परिजनों को व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर जेएनएल कैनाल में कूदकर जान देने की बात कही थी।

पुलिस से सूचना पाकर परिजनों ने झज्जर पहुंच शव की शिनाख्त की। पुलिस टीम ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अपने पीछे दो बेटे को छोड़ गया हैं। इसमें बड़े बेटे की आयु 5 वर्ष में छोटे बेटे की आयु 2 वर्ष है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।


परिजनों को व्हाट्सएप पर संदेश भेज कहा, अपनी मर्जी से दे रहा है जान
परिजनों के अनुसार अनिल ने मरने से पहले अपने परिजनों के फोन पर संदेश भेज बताया था कि स्कूटी को बेचकर मम्मी के पैसे दे देना। उसने लिखा था कि वह चैनल में कूदकर अपनी जान दे रहा है, जिसमें किसी का कोई दोष नहीं है। उसने स्कूटी की चाबी पायदान के नीचे होने की बात भी मैसेज में लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed