फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dead body of employee found hanging in warehouse of pharmaceutical company

Jhajjar-Bahadurgarh News: दवा कंपनी के गोदाम में फंदे पर लटकता मिला कर्मचारी का शव

Tue, 18 Jul 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 18 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dead body of employee found hanging in warehouse of pharmaceutical company
बहादुरगढ़। एचएसआईआईडीसी के सेक्टर-16 स्थित एक दवा कंपनी के गोदाम एक कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकता हुआ मिला। पुलिस और एफएसएल की टीम ने पहुंचकर जांच की। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की बात सामने आ रही है, लेकिन घटना की सही वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद चलेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। परिजनों के बयान के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

फंदे पर लटके मिले कर्मचारी का नाम विजय (21) है। विजय मूल रूप से मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का रहने वाला था। शहर के पटेल नगर में पिता और भाई के साथ किराये पर रहता था। रविवार की शाम को कंपनी के गोदाम में उसका शव फंदे पर लटका था। लोगों ने इसकी सूचना सेक्टर-16 चौकी को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया था। विजय को प्लास्टिक बेल्ट (प्लास्टिक स्टेपिंग) के जरिये फंदा लगा हुआ था। बेल्ट जिस लोहे के रैक से बंधी थी, उसकी ऊंचाई भी ज्यादा नहीं है और विजय का शरीर भी जमीन को छू रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। इस कंपनी में विजय का भाई और पिता भी काम करते हैं। पिता गांव में गए थे। रविवार को भाई की छुट्टी जल्दी हो गई थी। पुलिस ने विजय के भाई से बात की तो उसने किसी तरह की कोई शंका नहीं जताई। पुलिस ने विजय के पिता को सूचना दे दी है। वे मध्यप्रदेश से रवाना हो चुके हैं। पुलिस ने बताया कि उसके पिता के बहादुरगढ़ आने पर उनके बयान लिए जाएंगे, जिसके बाद आगामी कार्रवाई होगी। जांच अधिकारी मुकेश कुमार का कहना है कि सेक्टर-16 की एक दवा फैक्ट्री में कर्मचारी फांसी पर लटकता हुआ मिला था। शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। परिजनों के बयान के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बयान के आधार पर ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed