फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dead body of elderly resident of Delhi found near Kot village in Jhajjar, box of sulfas tablet

Jhajjar: दिल्ली निवासी बुजुर्ग का कोट गांव के पास मिला शव, जेब से सल्फास की गोली की डिब्बी भी मिली

Thu, 01 Feb 2024 05:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 01 Feb 2024 05:13 PM IST
सार

झज्जर में बुधवार देर शाम को बुजुर्ग का शव कोट गांव के बस अड्डे के पास मिला। मृतक के शव की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से सल्फास की गोली की डिब्बी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
Dead body of elderly resident of Delhi found near Kot village in Jhajjar, box of sulfas tablet
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर के कोट गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक की पहचान नई दिल्ली के मलिकपुर निवासी 80 वर्षीय जगपाल के रूप में हुई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की जेब से सल्फास की गोली की डिब्बी बरामद हुई है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि सल्फास खाकर व्यक्ति ने आत्महत्या की हो।

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने हत्फाकिया कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के मलिकपुर निवासी जगपाल आर्मी से सेवानिवृत्त था। वह खेतीबाड़ी का काम करता था। वह 30 जनवरी को परिवार में किसी महिला की मौत होने पर उसका अंतिम संस्कार कराने के बाद घर से घूमने के लिए निकला था। उसके बाद से उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम को उसका शव कोट गांव के बस अड्डे के पास मिला। मृतक के शव की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से सल्फास की गोली की डिब्बी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। जांच अधिकारी हैडकांस्टेबल सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कोट गांव के बस अड्डे के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पाकर वह मौके पर गए और शव को शव गृह में रखवा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल इत्फाकिया कार्रवाई की गई है। मृतक के दो बेटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed