{"_id":"65bbfdef7bf189277406f882","slug":"dead-body-of-delhis-elderly-found-near-kot-village-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-107585-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली के बुजुर्ग का कोट गांव के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली के बुजुर्ग का कोट गांव के पास मिला शव
Fri, 02 Feb 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। कोट गांव के बस अड्डे के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग का शव मिला है। पहचान नई दिल्ली के मलिकपुर निवासी 80 वर्षीय जगपाल के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया।
बताया जाता है कि नई दिल्ली के मलिकपुर निवासी जगपाल आर्मी से सेवानिवृत्त हुए थे। वह खेतीबाड़ी करते थे। वह 30 जनवरी को परिवार में किसी महिला की मौत होने पर अंतिम संस्कार कराने के बाद घर से घूमने के लिए निकला था। इसके बाद से पता नहीं चला। बुधवार देर शाम को शव कोट गांव के बस अड्डे के पास मिला। तलाशी लेने पर जेब से सल्फास की डिब्बी मिली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुरेंद्र ने बताया कि सूचना मिली थी कि कोट गांव के बस अड्डे के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पाकर वह मौके पर गए। फिलहाल इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।