फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dead body of class 12 student found at Bakra Head

Jhajjar-Bahadurgarh News: 12वीं के छात्र का शव बाकरा हैड पर मिला

Fri, 28 Apr 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 28 Apr 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Dead body of class 12 student found at Bakra Head
बेरी। चार दिन पहले जवाहर लाल नेहरू कैनाल के सुनारियां पुल पर नहाते समय डूबे बारहवीं कक्षा के छात्र का शव वीरवार को सुबह बाकरा हैड पर मिला। छात्र की पहचान बलियाना जिला रोहतक निवासी हर्ष के रूप में हुई। सूचना मिलने के बाद बेरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के लिए रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव बलियाना जिला रोहतक हाल में देव कॉलोनी निवासी हर्ष 24 अप्रैल को अपने दोस्तों के साथ जवाहर लाल नेहरू कैनाल नहर में सुनारियां पुल के पास नहर में नहाने के लिए गया। नहर में नहाते समय हर्ष डूब गया था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजन अपने स्तर पर नहर में तलाशने के लिए लगे हुए थे। वीरवार सुबह परिजनों ने उसका शव कैनाल नहर में बाकरा हैड पर पानी में ऊपर तैरते देखा तो बेरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। वह रोहतक में बारहवीं कक्षा का छात्र था। मंगलवार को रोहतक की गोपाल कॉलोनी निवासी युवक मोहित वर्मा का शव झज्जर जिले के पहाड़ीपुर गांव के पास जवाहर लाल नेहरू केनाल में मिला था।
विज्ञापन

- वर्जन
जेएलएन नहर में बाकरा हैड के शव मिलने की सूचना मिली थी। शव की पहचान बलियाना निवासी हर्ष के रूप में हुई है। युवक बीते 24 अप्रैल को नहर में नहाने के लिए गया था। नहर में नहाते समय डूब गया था। रोहतक पीजीआई में हर्ष के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रणबीर सिंह, जांच अधिकारी, थाना बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed