फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dead body of a youth drowned in JLN canal found after 24 hours

Jhajjar-Bahadurgarh News: जेएलएन नहर में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव

Thu, 27 Jul 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 27 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth drowned in JLN canal found after 24 hours
जवाहर लाल नेहरू नहर मातनहेल में डूबे हुए युवक तलाशते गोताखोर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साल्हावास। जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) नहर मातनहेल में मंगलवार को शाम 6 बजे नहाने गया एक युवक डूब गया था। गोताखोर और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया था। भौंडसी से बुलाए गए गोताखोरों और नाविकों ने बुधवार को फिर से सर्च अभियान चलाया। पानी को वाइब्रेट करने से 24 घंटे बाद शव ऊपर आ गया और मुंदसा गांव के नजदीक बरामद किया।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर भिजवा दिया, लेकिन रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया और शव काे शवगृह में रखवा दिया गया है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 29 वर्षीय प्रदीप पुत्र विजय पाना छाजयाण निवासी बेरी के तौर पर हुई है। वह अविवाहित था और परिजनों के साथ चंडीगढ़ स्थित मनीमाजरा के इंदिरा फ्लैट में मकान नंबर 2547/1 में रहता था। वह अपने पीछे मां व एक बहन को छोड़ गया है। बहन चंडीगढ़ पुलिस में पिता की जगह पर कार्यरत हैं। उनके पिता की मौत सात साल पहले ड्यूटी के दौरान हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसी के घर आया था समारोह में शामिल होने
प्रदीप मातनहेल में मौसी के घर चंडीगढ़ से इसलिए आया हुआ था, क्योंकि उन्हें अपने मामा के घर छप्पार में होने वाले एक समारोह में दो दिन बाद शामिल होना था। उसकी मौसी के लड़के की खाद बीज की दुकान है। वह दुकान से अपने घर बेरी के लिए निकला था, लेकिन वह रास्ते में गर्मी से निजात पाने के लिए जेएलएन नहर में नहाने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और पानी का बहाव तेज होने के कारण वह उसमें बह गया। घर न पहुंचने पर उसकी मां ने बहन के बेटे के पास फोन करके बताया कि प्रदीप घर नहीं पहुंचा।

परिजनों और रिश्तेदारों की खोजबीन पर पता चला कि उसके कपड़े नहर के पास पड़े हैं और वह नहर में नहाने के लिए चला गया, उसके बाद से लापता है। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अपने स्तर पर प्रयास किए, लेकिन मंगलवार शाम तक उसका पता नहीं लग पाया। बुधवार को फिर से गोताखोरों और नाविकों के साथ पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और शव को 24 घंटे में बरामद कर लिया गया।
शव को बरामद कर लिया गया है। वीरवार को झज्जर के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
- जय भगवान, थाना प्रभारी, साल्हावास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed