{"_id":"608474d18ebc3e8d3913276c","slug":"dead-body-head-and-arm-found-in-jln-s-pump-house-jhjhar-news-rtk6058834112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएलएन के पंप हाउस में मिला सिर, पैर व हाथ कटा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएलएन के पंप हाउस में मिला सिर, पैर व हाथ कटा शव
विज्ञापन
झज्जर। जवाहरलाल नेहरू कैनाल के साल्हावास पंप हाउस पर एक अज्ञात शव मिला है। उसका सिर, एक हाथ और दोनों पैर कटे हुए हैं। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर में भिजवा दिया है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक शवगृह में रखवाया है।
जानकारी के अनुसार साल्हावास पंप हाउस पर कार्यरत कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि पानी के अंदर कोई शव पड़ा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया तो उसका सिर, एक हाथ व दोनों पर गायब थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। वहीं पहचान के लिए अन्य पुलिस थानों में भी इसकी जानकारी दे दी है। पुलिस के पास इसकी पहचान के लिए कोई ठोस सबूत नहीं है।
सिर, हाथ और पैर कटे शव को पानी से बाहर निकलवा कर पहचान के लिए सामान्य अस्पताल में रखा है। शव की पहचान 72 घंटे तक नहीं होती है तो उसे लावारिस हालत में नगर परिषद को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
- सोमपाल कुमार, जांच अधिकारी पुलिस थाना, साल्हावास।